प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने कोसली विधायक को सौंपा ज्ञापन

By Sahab Ram
On: November 30, 2020 1:07 PM
Follow Us:

प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने कोसली विधायक को सौंपा ज्ञापन

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के किए अंतर्जिला तबादलों में बरती गई अनियमितताओं के समाधान की मांग की है।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सौंपे ज्ञापन में एसोसिएसन पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 2544 प्राथमिक शिक्षकों के अंतर्जिला तबादले किए गए थे। यह सभी शिक्षक इन आदेशों के तहत आवंटित जिलों में कार्य ग्रहण कर चुके हैं। लेकिन मौलिक शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार अंतर्जिला तबादलों के आदेश रद्द करके पुन: पिछले स्टेशनों पर कार्यग्रहण करने के आदेश जारी किए गए हैं, जो न्याय संगत नहीं है।
ज्ञापन में बताया गया है कि एसोसिएशन मांग करती है कि अंतर्जिला तबादलों के तहत नए जिलों में शिक्षक परिवार सहित विस्थापन कर चुके हैं। इसलिए उन्हें वहीं रखा जाए तथा नए आदेश निरस्त करवाए जाएं। विधायक  ने कहा कि एसोसिएशन की मांग को पूरा कराने के लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री एवं विभाग के अधिकारियों से मिलकर इसे पूरा कराएंगे।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment