कोरोना की तीसरी लहर से पहले रोकथाम की तैयारियों में लगी सरकार – सहकारिता मंत्री

By Sahab Ram
On: May 24, 2021 5:00 PM
Follow Us:

कोरोना की तीसरी लहर से पहले रोकथाम की  तैयारियों में लगी सरकार – सहकारिता मंत्री

रेवाड़ी, 24 मई। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने आज स्थानीय नागरिक अस्पताल में पहुंच कर कोविड मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने इस मौके पर नागरिक अस्पताल में 18 से 44 तथा 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग बनाये गये काउंटर पर चल रहें वैक्सीन कार्य का निरीक्षण करते हुए वैक्सीन लगवाने आए लोगों से बातचीत की और पूछा की उन्हें वैक्सीन करवाते समय कोई असुविधा तो नहीं हुई। इस पर लोगों ने बताया कि उन्हें वैक्सीन कार्य में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं आ रही है। सरकार व प्रशासन की ओर से अच्छा कार्य किया जा रहा है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

डॉ बनवारी लाल ने बताया कि जिले में 25 केंद्रो पर वैक्सीन का कार्य सन्तोषजनक ढ़ंग से किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ऐसा हथियार है जिसके दम पर हम इस कोरोना महामारी को रोक सकते हैं, इसलिए अपना नंबर आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि लोग इस बात से भ्रमित ना हो कि उन्हे दूसरी डोज नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पहली डोज लगी है उसे दूसरी डोज अवश्य लगेगी। उन्होंने कहा कि पीएचसी, सीएचसी व सब-सैन्टर पर वैक्सीन लगाने का कार्य किया जायेगा।

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

डा. बनवारी लाल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार कोरोना को लेकर पूरी तरह सजग व सतर्क है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्रियों, जिला उपायुक्तों व चिकित्सकों से कोरोना महामारी का हल निकालने के लिए समय-समय पर बात की जाती है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस ओर पूरा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस से निपटने के लिए भी सरकार पूरी तरह तैयार है, इसके लिए जितनी मात्रा में दवाईयों की जरूरत होगी उससे अधिक मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके ईलाज के लिए मैडिकल कॉलेजों को निर्धारित किया गया है तथा आवश्यकता पड़ी तो जिला अस्पतालों को भी निर्धारित किया जाएगा।

मंत्री ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि लोगों की रोजी-रोटी को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील प्रदान की गई है। लोगों को चाहिए कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और सरकार व प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान हितैषी हैं तथा किसानों के हित में किसान निधि व खाद सब्सीडी जैसे फैसलें लेकर उन्हें इस बात को सिद्घ भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का उद्देश्य किसानों की आय दुगनी करना है।
इससे पहले डॉ बनवारी लाल ने बावल के अस्पताल में भी कोविड से संबंधित आवश्यक सुविधाओं, वैक्सीनेशन, आइसोलेशन वार्ड, एंबुलैंस बसों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment