प्राचीन मोहनराम मंदिर के 90 वर्षीय पुजारी की तेजधार हथियार से हत्या

By Sahab Ram
On: March 30, 2022 11:12 AM
Follow Us:

गुरुग्राम अपराधों की नगरी बन चूका है.आए दिन वहां पर अपराधिक मामले सामने आते है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में पड़ने वाले गांव कादरपुर में प्राचीन मोहनराम मंदिर है। इस मंदिर में 90 वर्षीय गोविंद दास बतौर पुजारी पिछले 40 साल से रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी गोविंद दास की मंदिर निर्माण में अहम भूमिका रही थी। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह बेड रेस्ट पर थे। रोजाना की तरह बीती रात भी वह अपने कमरे में सोए थे।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

गांव कादरपुर के अजय कुमार दायमा बुधवार की सुबह पुजारी को चाय देने के लिए मंदिर आए थे। अजय ने पुजारी को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं उठे। अजय ने कंबल को उठाया तो उनकी गर्दन कटी हुई थी। अजय कुमार की मानें तो वह मंदिर तो रोजाना आते थे, लेकिन चाय पहली बार देने आए थे। क्योंकि पिछले 2 महीने से बाबा के पास एक सेवादार रहता था, लेकिन सोमवार को ही वह अपने गांव गया था, जिसकी वजह से ही वह चाय देने पहुंचे। मर्डर की सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद डीसीपी, एसीपी के अलावा फोरेसिंक टीम के अलावा डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि हत्या की वजह क्या रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का भी हो सकता है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment