8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आई बड़ी अपडेट! जाने कितनी बढ़ सकती है सैलरी ?

By Sahab Ram
On: December 27, 2025 1:33 PM
Follow Us:
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आई बड़ी अपडेट! जाने कितनी बढ़ सकती है सैलरी ?

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। अब 8वें वेतन आयोग पर सभी की नजर टिकी है, क्योंकि 31 दिसंबर 2025 को 7वां वेतन आयोग खत्म हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि 5 दिन बाद यानी 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू हो सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सैलरी और पेंशन कितनी बढ़ेगी? और Fitment Factor कितना रहेगा?

जानकारी के मुताबिक, इसी को लेकर ऑल इंडिया NPS इम्प्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत पटेल (Manjeet Patel) ने तस्वीर साफ की है। उनका कहना है कि सैलरी में बढ़ोतरी Fitment Factor के आधार पर होगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या Fitment Factor 3.86 तक जा सकता है, तो उन्होंने कहा, ‘अगर सरकार चाहे तो 4.0 भी कर सकती है, लेकिन हमारा कैलकुलेशन 2.64 का है।’

मंजीत पटेल से मिली जानकारी के मुताबिक, 2.64 Fitment Factor मिनिमम (Fitment Factor 2.64) और रीजनेबल है, जिससे सरकार को भी दिक्कत नहीं होगी और कर्मचारियों को राहत मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार, अब चर्चा यह भी है कि अगर Fitment Factor 3.86 हुआ, तो लेवल-1 (चपरासी) से लेकर लेवल-18 (IAS) तक की सैलरी में कितना इजाफा होगा। आइए, पूरे कैलकुलेशन को आसान भाषा में समझते हैं।

चपरासी से IAS तक… 3.86 Fitment Factor से कितनी बढ़ेगी सैलरी?

ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे
Level 1 ₹18,000 ₹69,480
Level 2 ₹19,900 ₹76,814
Level 3 ₹21,700 ₹83,762
Level 4 ₹25,500 ₹98,430
Level 5 ₹29,200 ₹112,712
Level 6 ₹35,400 ₹136,644
Level 7 ₹44,900 ₹173,314
Level 8 ₹47,600 ₹183,736
Level 9 ₹53,100 ₹204,966
Level 10 ₹56,100 ₹216,546
Level 11 ₹67,700 ₹261,322
Level 12 ₹78,800 ₹304,168
Level 13 ₹118,500 ₹457,410
Level 13 ₹131,100 ₹506,046
Level 14 ₹144,200 ₹556,612
Level 15 ₹182,200 ₹703,292
Level 16 ₹205,400 ₹792,844
Level 17 ₹225,000 ₹868,500
Level 18 ₹250,000 ₹965,000

8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा?

मिली जानकारी के अनुसार, 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है। ऐसे में नई सैलरी 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। हालांकि, सरकार को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर करने में करीब दो साल लग सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, ऐसे में कर्मचारियों को एरियर मिलने की उम्मीद भी है।

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी, देखें नए रेटों में तेजी या मंदी ?
Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

8th Pay Commission

Fitment Factor क्या होता है?

जानकारी के मुताबिक, Fitment Factor एक मल्टीप्लायर होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। जितना ज्यादा Fitment Factor, उतनी ज्यादा सैलरी और पेंशन।

Fitment Factor ?

मिली जानकारी के अनुसार, एक्सपर्ट बताते हैं कि Fitment Factor तय करते समय कई आर्थिक और संस्थागत पहलुओं को देखा जाता है। आमतौर पर इसमें बेसिक पे + ग्रेड पे को आधार बनाकर जरूरी बढ़ोतरी का आकलन किया जाता है।

जानकारी के मुताबिक, 2.15 Fitment Factor से सैलरी कैसे बढ़ेगी? कैलकुलेशन से समझें (How will the fitment factor increase the salary?)
अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और Fitment Factor 3.86 तय होता है, तो:

₹18,000 × 2.64 = ₹69,480

यानी बेसिक सैलरी सीधे बढ़कर ₹69,480 हो जाएगी

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें ताजा भाव

अगर मौजूदा बेसिक सैलरी ₹50,000 है तो:

₹50,000 × 2.64 = ₹1,93,000

मतलब नई बेसिक सैलरी ₹1,93,000 तक पहुंच सकती है

सिर्फ बेसिक नहीं, कुल कमाई भी बढ़ेगी

Fitment Factor किन फैक्टर्स पर निर्भर करता है? (On what factors does the fitment factor depend?)

महंगाई और जीवन-यापन की लागत

CPI और CPI-IW के आंकड़े

सरकार की वित्तीय स्थिति और बजट

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें ताजा रेट्स

कुल वेतन खर्च की सीमा

प्राइवेट सेक्टर से सैलरी की तुलना

इंडस्ट्री सैलरी सर्वे और मार्केट बेंचमार्क

Fitment Factor ?

मिली जानकारी के अनुसार, मंजीत पटेल ने 3.86 या 4.0 जैसे आंकड़ों को लेकर कहा कि ये बातें पब्लिक को ‘अच्छा फील’ कराने के लिए कही जाती हैं, लेकिन इनमें दम नहीं है। उनके मुताबिक, “2.64 ऐसा Fitment Factor है जिससे सरकार को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए और नीचे के कर्मचारियों को सीधी राहत मिलेगी।”

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment