जिले के 78 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

By Sahab Ram
On: November 17, 2020 6:32 PM
Follow Us:

जिले के 78 स्कूली बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

मंगलवार को पांच सरकारी व तीन निजी स्कूलों में 78 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इतने अधिक विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभावित स्कूलों को 15 दिन तक बंद रखने व सैनिटाइज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार 2 नवंबर से ही 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को नियमित तौर पर कक्षाओं के लिए खोला गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली से पूर्व कुछ निजी व सरकारी स्कूलों के 837 बच्चों के सैंपल लिए गए थे । अब इन सैंपलों की रिपोर्ट आई है। 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

जिन स्कूलों में  पॉजिटिव मरीज आए है उनमें से आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कुंड में 19, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली में 6, राजकीय स्कूल मसानी में 6, राजकीय स्कूल श्योराज माजरा में 2, राजकीय स्कूल आशियाकी में 2 व राजकीय स्कूल माजरा श्योराज में 2 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके अतिरिक्त 3 निजी स्कूलों में 43 कोरोना संक्रमित विद्यार्थी मिले हैं। इतनी बड़ी तादाद में स्कूली बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना पर उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार से बातचीत करके आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की ओर से 15 दिनों तक प्रभावित स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment