राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोहना में दाखिले के प्रथम चरण में 73 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

By Sahab Ram
On: July 22, 2026 7:14 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 22 जुलाई- हरियाणा राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया के प्रथम चरण की समाप्ति हो गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना में प्रथम चरण के दौरान कुल 73 विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यवसायों में दाखिला लिया है। संस्थान में विद्यार्थियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), इलेक्ट्रिशियन और हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर व्यवसायों में सबसे अधिक रुचि दिखाई है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोहना की प्रधानाचार्या सोनिका तक्षक ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 356 सीटों में से 73 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। व्यवसायवार दाखिला स्थिति के अनुसार स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी), स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी), कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग (दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली), हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर, प्लंबर (दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली) और वेल्डर व्यवसायों में विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश प्रथम चरण में दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक दाखिला पोर्टल पर व्यवसाय भरने अथवा बदलने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद 28 जुलाई 2026 से सीट अलॉटमेंट और दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment