Rewari: सेहरा बाँधकर डीसी ऑफिस पहुँचा 71 वर्षीय बुजुर्ग, बोला या फैमली आईडी बनवा दो या दोबारा शादी करवा दो

By Sahab Ram
On: June 28, 2023 5:40 PM
Follow Us:

Rewari: बता दें कि काफी लोगों के लिए फैमली आईडी सिरदर्द बनी हुई है। शासन – प्रशासन की तरफ से बार-बार बयान जारी करके कहा जाता है कि फैमली आइडी (Family Id) की खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है। काफी लोगों की फैमली आईडी (Family Id) भी हुई है। लेकिन काफी लोग अभी भी परेशान है और सरकार कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है।

अकेले होने के कारण नही बनी फैमली आईडी

रेवाड़ी जिले (Rewari) के नयागाँव के रहने वाले 71 वर्षीय सतबीर भी उन लोगों में से है। जिनकी फैमली आईडी (Family Id) आजतक नहीं बनी है। बुजुर्ग सतबीर ने कहा कि उसके बेटे दिल्ली रहते है। पत्नी की छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। गाँव में जर्जर मकान में वो अकेला रहता है। परिवार में भी वो अकेला है। अकेले होने के कारण उसका परिवार पहचान पत्र (फैमली आईडी) नहीं बनाई जा रही है।

rewari

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

बुजुर्ग की अब तक नही बन पाई है पेंशन

इस शिकायत को लेकर बुजुर्ग सतबीर आज जिला सचिवालय (Rewari) पहुँचे। जहां डीसी मोहम्म्द इमरान रजा से मुलाक़ात करके समस्या के समाधान की मांग की गई। बुजुर्ग सतबीर ने कहा कि आजतक उसकी बुढ़ापा पेंशन भी नहीं बन पाई है। जिसके कारण उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि होना तो ये चाहिए कि सरकार को जरूरतमंदों को उनके द्वार पर लाभ पहुंचाना चाहिए।

डीसी ने बुजुर्ग को दिया आश्वासन

 बुजुर्ग की मदद कर रहे एडवोकेट कैलाश चंद ने कहा कि शिकायत सबन्धित उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है। अगर सुनवाई नहीं होती है तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। वहीं डीसी ने बुजुर्ग को आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रत्येक नागरिक का सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का अधिकार है। इस मामले में डीसी ने कैमरे पर कोई जवाब नहीं दिया।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now