7 सितंबर तक किसान कराएं मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण

By Sahab Ram
On: September 5, 2020 1:58 PM
Follow Us:

7 सितंबर तक किसान कराएं मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर हुए 48374 किसान रजिस्टर्ड ,7 सितंबर तक कराएं पंजीकरण-एडीसी
रेवाड़ी 5 सितंबर। ज़िला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुडा ने अधिकारियों  को निर्देश देते हुए कहा है कि हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत किसानों द्वारा पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक कर दी है। जो किसान अभी तक पंजीकरण नही करवा पाए है वे 7 सितंबर तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर ले। बैठक में बताया गया कि अब तक 180730 एकड़ का पंजीकरण हो चुका है।
  एडीसी ने कहा कि जो किसान मेरी फसल मेरा
ब्यौरा योजना के तहत अपना पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए है उनके लिए प्रदेश सरकार ने पंजीकरण का एक मौका दिया है वे अपना पंजीकरण नजदीकी सीएससी या किसान स्वयं कृषि विभाग की वेबसाईट पर अपना पंजीकरण 7 सितंबर तक करवा सकते है। उन्होंने किसानोंं का आह्वान किया है कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत अपनी फसल का पंजीकरण करवाकर प्रदेश सरकार की योजना का लाभ ले सकते है। उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण के समय अपनी फसल का सही ब्यौरा अपलोड करें। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण कराते समय किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने नजदीकी कृषि एवं
किसान कल्याण विभाग के कार्यालय मेंं संपर्क कर सकते हैं। बैठक में एसडीओ कृषि दीपक यादव, डीएचओ सतवीर सिंह, एच एस ए एम् बी के डीएमइओ, रमेश गोयल, राजकुमार कानूगो भी मौजूद रहे

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment