सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले को मिलेंगे रुपये 5000

By Sahab Ram
On: February 28, 2022 10:28 AM
Follow Us:

सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले को मिलेंगे रुपये 5000

सड़क दुर्घटना में कई बार पीड़ित व्यक्ति की समय और ईलाज के अभाव में जान चली जाती है.कोई भी पीड़ित व्यक्ति की सहायता इसलिए नही करता क्योंकि उनको लगता है कि कौन पुलिस के चक्कर में पड़ेगा. जिसके चलते अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने एक योजना शुरू की है. इस योजना के तहत अब सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाने वालों को नकद इनाम दिया जाएगा.इसके साथ ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा उसे सम्मानित भी किया जायेगा. इस योजना के तहत जिला स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरस्कार का भी विकल्प है.

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे नेक इंसानों के लिए पुरस्कार की राशि 5,000 रुपये प्रति घटना होगी. पुलिस स्टेशन/अस्पताल से सूचना मिलने पर जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति मासिक आधार पर प्रस्तावों की समीक्षा और अनुमोदन करेगी. जिला स्तर पर मूल्यांकन समिति में संबंधित क्षेत्र के जिला मजिस्ट्रेट, एसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आरटीओ (परिवहन विभाग) शामिल होंगे.

सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले को मिलेंगे रुपये 5000

प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में एक राज्यस्तरीय निगरानी समिति में आयुक्त (स्वास्थ्य) और एडीजीपी (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) सदस्य तथा परिवहन आयुक्त सदस्य सचिव होंगे. हर वर्ष प्रदेश की राज्यस्तरीय निगरानी समिति राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए तीन सबसे योग्य प्रस्तावों को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को आगे विचार के लिए नामित करेगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मूल्यांकन समिति राज्य के प्रस्तावों की समीक्षा करेगी और वर्ष के 10 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों को दिल्ली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (एनआरएसएम) के दौरान एक लाख रुपये, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

 

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment