प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 75 हजार रुपये के तीन चालान कर 36 किलो प्लास्टिक किया जब्त

By Sahab Ram
On: July 21, 2026 1:58 PM
Follow Us:

भिवानी, 21 जुलाई। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जेईई चंचल ने किया। अभियान के दौरान हालू बाजार में निरीक्षण करते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर तीन चालान किए गए, जिन पर कुल राशि 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही लगभग 36 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि आमजन को जागरूक करने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए हैं। इन बैनरों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इससे भूमि, जल एवं वायु प्रदूषित होते हैं, जिसका प्रतिकूल प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। उन्होंने सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment