IPL: IPL मैच पर सट्टा लगाते हुए 3 गिरफ्तार 6 मोबाइल एवं लैपटॉप बरामद

By Sahab Ram
On: April 11, 2023 8:41 AM
Follow Us:

IPL: जांचकर्ता ने बताया कि सीआईए रेवाड़ी को गश्त के दौरान सूचना मिली कि शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित साउथ सिटी के रहने वाले अनूप कुमार के मकान में कुछ लोग आइपीएल (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम मकान के अंदर पहुंची तो तीन लोग क्रिकेट मैच (IPL)सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से छह मोबाइल, एक लैपटाप व वाईफाई के अलावा अन्य सामान बरामद हुई है। सीआइए रेवाड़ी ने आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज कराया है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now