Rewari News: मादक पदार्थ बेचने के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: May 13, 2023 5:16 PM
Follow Us:

Rewari News: पहली घटना :- थाना रामपुरा पुलिस ने सुल्फा बेचने व सप्लाई करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला गुलाबी बाग निवासी ओमप्रकाश व जिला महेन्द्रगढ़ के गाव गुड्ढा निवासी सुभाष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी से 194 ग्राम सुल्फा बरामद किया है।

जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि ओमप्रकाश गुलाबी बाग थाना रामपुरा (Rewari )नशीला पदार्थ बेचता है। औमप्रकाश नशीला पदार्थ लेकर भैरु मन्दिर के पास नजदीक दयानन्द गउशाला नारनौल रोड रेवाडी पर खडा है।  जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रैडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो आरोपी ने अपना नाम ओमप्रकाश निवासी गुलाबी बाग बताया व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो तलाशी में आरोपी से 194 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ।

आरोपी ने पुलिस को बताया की यह सुल्फा उसने सुभाष निवासी गुड्ढा से लिया है जिस पर थाना रामपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आवश्यक कारवाई कर रही है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

दुसरी घटना :- थाना कसौला पुलिस (Rewari ) ने अवैध गांजा बेचने के मामले में एक आरोपी को  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान जिला अलवर के गाव अधीरा निवासी विजय के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी से 260 ग्राम गांजा बरामद किया है।

जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि विजय निवासी अधीरा थाना हरसोरा जिला आलवर जो अपनी मोटरसाईकिल पर बैठकर HSSIDC SEC-3 बावल मे PLOT NO. 4 के सामने T-POINT पर नसीला पदार्थ गांजा बेच रहा है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुच कर आरोपी को काबु कर नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम विजय निवासी अधीरा थाना हरसोरा जिला अलवर बतलाया व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई।

तलाशी में आरोपी से 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना कसौला पुलिस (Rewari ) ने आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

 

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now