अमृत भारत स्टेशन योजना: रेवाड़ी सहित हरियाणा के 29 स्टेशनों का होगा कायाकल्प,देखें लिस्ट

By Sahab Ram
On: February 9, 2023 6:45 PM
Follow Us:

अमृत भारत स्टेशन योजना: अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत केंद्रीय रेल मंत्रालय ने की है। इस योजना के तहत सभी श्रेणियों के रेलवे स्टेशनों के लिए उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म वितरित किए जाएंगे। इस योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। यह स्टेशन की आवश्यकताओं और संरक्षण के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित होगा।

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं (Minimum Essential Amenities ,MEA) के इतर सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करना है। इस मास्टर प्लान को स्टेशन पर रूफ प्लाजा और सिटी सेंटर के निर्माण के लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायगा। इस योजना में हितधारकों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया है। स्टेशन पर नई सुविधाओं की शुरूआत के साथ ही पुरानी सुविधाओं को भी इस योजना के तहत अपग्रेड किया जायगा। यह योजना उन स्टेशनों को भी शामिल करेगी जहां विस्तृत तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता (echno-economic feasibility) अध्ययन किए जा चुके हैं या किए जा रहे हैं, लेकिन रूफ प्लाजा के निर्माण का काम अभी तक शुरू नहीं किया गया है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हरियाणा के इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प

अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भिवानी जंक्शन,चरखी दादरी,फरीदाबाद, फरीदाबाद NT,गोहाना, गुरुग्राम,हिसार, होडल, जींद, कालका, करनाल,कोसली,कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़,मंडी डबवाली, नारनौल,नरवाना, पलवल, पानीपत, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक,सिरसा, सोनीपत,यमुनानगर जगाधरी।

कायाकल्प के बाद ये मिलेगी सुविधाएँ

अमृत भारत स्टेशन” योजना के तहत भारतीय रेलवे उन सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को बेहतर बनाने की कोशिश करेगा जिससे आम आदमी को अब तक परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसमें मुख्य रूप से स्टेशनों तक पहुंचने में सुधार, मुफ्त वाई-फाई ,वेटिंग रूम और शौचालयों जैसे जगहों को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जायेगा साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बेहतर सूचना प्रणाली, एक्जीक्यूटिव लाउंज जैसी व्यवस्था भी इस मास्टर प्लान में शामिल है इसके अलावा स्टेशन के पास अवांछित संरचनाओं को हटाकर सड़कों को चौड़ा किया जायगा। उचित रूप से डिज़ाइन किए गए साइनेज, पैदल मार्ग और सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र की व्यवस्था की जायगी। इस योजना में महिलाओं और दिव्यांगों का भी ध्यान रखा गया है। सभी श्रेणियों के स्टेशनों पर महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय बनाएं जाएंगे। शौचालय का स्थान स्टेशन उपयोग के लिए उपयुक्त, आसानी से दिखाई देने वाला और सुलभ होगा।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना
इन राज्यों के स्टेशनों का होगा कायाकल्प

आंध्र प्रदेश के 72 स्टेशन, अरुणाचल प्रदेश का 1, असम के 49, बिहार के 86, छत्तीसगढ़ के 32, दिल्ली के 13, गोवा के 2, गुजरात के 87, हरियाणा के 29, हिमाचल प्रदेश के 3, झारखंड के 57, कर्नाटक के 55, केरल के 34, मध्य प्रदेश के 80, महाराष्ट्र के 123, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड के 1-1 स्टेशन, ओडिशा के 57, पुडुचेरी के 3, पंजाब के 30, राजस्थान के 82, सिक्किम के 1, तमिलानडु के 73, तेलंगाना के 39, त्रिपुरा के 4, उत्तर प्रदेश के 149, उत्तराखंड के 11, चंडीगढ़ के 1, जम्मू-कश्मीर के 4 और पश्चिम बंगाल के 94 स्टेशन।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now