जिला में अब तक 289259.89 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: April 26, 2026 4:56 PM
Follow Us:

रोहतक, 26 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अब तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 289259.89 मीट्रिक टन गेहूं एवं 2038.80 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। सरकार द्वारा सरसों के लिए 6200 रुपए प्रति क्विंटल तथा गेहूं के लिए 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। अब तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 48054 गेट पास जारी किये गए है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि वे गेहूं फसल के अवशेषों का उचित प्रबंधन करें।

श्रद्धालुओं ने जताया सरकार का आभार  


सचिन गुप्ता ने बताया कि गत शनिवार तक जिला की मंडियों में 289259.89 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है तथा अब तक 138631.85 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है। जिला की कलानौर मंडी में 18682 मीट्रिक टन, काहनौर में 1460.70 मीट्रिक टन, कलानौर साइलो द्वारा 1730 मीट्रिक टन, किलोई मंडी 24367.80 मीट्रिक टन, लाखनमाजरा मंडी में 25693.60 मीट्रिक टन, मदीना मंडी में 15284.30 मीट्रिक टन, महम मंडी 51650.20 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 79367.40 मीट्रिक टन, सांपला मंडी में 44678.40 मीट्रिक टन गेहूं, सांघी मंडी में 18581.59 मीट्रिक टन तथा फरमाणा खास में 7763.90 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। जिला प्रशासन द्वारा मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई तथा खरीद सीजन को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है।

योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका : डीसी

डॉ. चांद रतन शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, भक्तों ने दिखाया उत्साह

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment