Haryana News: हरियाणा वालों की बल्ले-बल्ले, सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 250 नई E-बसें

By Sahab Ram
On: January 20, 2026 9:23 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही ग्रीन एनर्जी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों को लेने जा रही है और इस संबंध में आदेश दिए जा चुके है।

इलेक्ट्रिक बसों को बड़ी संख्या में संचालित करने की योजना: विज

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास

अनिल विज ने कहा कि हमारी सरकार परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और इसके साथ-साथ प्रदूषण भी एक बहुत बड़ा मुद्दा है इसलिए हमारी सरकार चाहती है कि ग्रीन एनर्जी से संबंधित वाहनों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाए। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक बसों को बड़ी संख्या में संचालित करने की योजना सरकार की है।

चार्जिंग स्टेशन पर रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम तथा वॉशरूम जैसी सुविधाएं परिवार के सदस्यों को मिले: विज

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

उन्होंने कहा कि अब लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक कारों की तरफ भी बढ़ रहा है और इसलिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी ज्यादा से ज्यादा होने चाहिए और इस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है तथा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन को बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन हो जहां पर पारिवारिक सदस्यों को रुकने के लिए भी सुविधा होनी चाहिए। इन चार्जिंग स्टेशन पर रेस्टोरेंट, रेस्ट रूम तथा वॉशरूम जैसी सुविधाएं परिवार के सदस्यों को मिले क्योंकि गाड़ी को रिचार्ज करने में समय लगता है। इसके अलावा, पानीपत में भी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन का कार्य परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Historic Victory in Municipal Corporation Elections Achieved Through Hard Work of Party Workers and Trust of People: CM Nayab Singh Saini

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment