रेवाड़ी के लिए बजट में 250 करोड़ आंवटित: मुख्यमंत्री

By Sahab Ram
On: July 28, 2021 4:52 PM
Follow Us:

रेवाड़ी के लिए बजट में 250 करोड़ आंवटित: मुख्यमंत्री

रेवाड़ी, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के हर जिले के लिए बजट पहले ही आवंटित कर दिया गया है जिसके तहत बजट में रेवाड़ी को 250 करोड रुपए मिलेंगे, जिसका सदुपयोग शहरी एवं ग्रामीण इकाइयां अपने हिसाब से कर सकेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने उपरांत एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि आरआरटीएस प्रोजेक्ट जिला रेवाड़ी के लिए वरदान साबित होगा। यह प्रोजेक्ट दिल्ली के सराय काले खां को राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र को जोड़ रहा है जिसका सीधा फायदा रेवाड़ी क्षेत्र को मिलेगा और जिले में आने वाले वक्त में नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना के लिए बाकायदा जमीन का सर्वे हो चुका है और जल्द ही आगे की प्रक्रिया प्रोजेक्ट के लिए पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रेवाड़ी के लिए बजट में 250  करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जिनको स्थानीय शहरी और ग्रामीण इकाई अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकेंगी, जिससे रेवाडी जिले का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि एक बार लाल डोरा का काम पूरा होने के बाद गांव के लोगों को भी शहर की तर्ज पर रेगुलर कॉलोनी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। गांव के लाल डोरा के बाहर की जमीन वाले लोगों के लिए भी नीति बनाई जा रही है। शहर में डेवलपमेंट चार्ज की तर्ज पर विकास के काम ग्रामीण इलाकों में भी करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जैसे शहरों में हमने 20 साल पुराने नगर पालिका के लीज होल्डर को मालिकाना हक देना शुरू किया है वैसे ही आने वाले वक्त में गांव के लिए भी नीति बनाई जाएगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है किसी भी सूरत में कोई हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर फिर भी कोई कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो प्रशासन उसके खिलाफ कानूनन कार्यवाही से पीछे नहीं हटेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

प्रेस वार्ता के बाद जिले पत्रकारों ने सरकार द्वारा मीडियाकर्मियों को कैशलेश बीमा की घोषणा पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अभिनंदन भी किया।
इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल, कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, सरकार के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, भाजपा जिला अध्यक्ष मास्टर हुकम चंद यादव समेत अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment