कोरोना के 42 मरीज आज ठीक हुए , 10 नये केस मिले , एक ब्लैक फंगस मरीज मिला

By Sahab Ram
On: June 17, 2021 11:51 AM
Follow Us:

कोरोना के 42 मरीज आज ठीक हुए , 10 नये केस मिले , एक ब्लैक फंगस मरीज मिला

रेवाड़ी हेल्थ बुलेटिन : कोरोना के 42 मरीज आज ठीक हुए , 10 नये केस मिले , एक ब्लैक फंगस मरीज मिला |

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 17 जून। जिला में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम हो रहा है और जिला के हालात दिनों-दिन सुधर रहे हैं। जिला में एक तरफ जहां अब नए मामलों में गिरावट आई है, वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हमें अभी भी सावधानी बरतनी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी।  हमें फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर, दो गज की दूरी, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना आदि नियमों का प्रयोग करना है।

  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिला में आज कोविड संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं, कोविड संक्रमण से आज 42 नागरिक स्वस्थ हुए हैं।  कोरोना संक्रमण से आज जिला में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। जिला में कोविड संक्रमण के कुल 104 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 92 नागरिक होम आइसोलेट किए हुए हैं। बाकी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है .  जिला में आज आरटी-पीसीआर व रेपिड एंटिजिन के कुल 1683 सैंपल लिए गए।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 जिले में आज ब्लैक फंगस का नया केस सामने आया है . जिससे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है . जिला में अब तक ब्लैक फंगस के 32 संदिग्ध मामले सामने आ चुके है  जिनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी हैं। इसे आलावा जिला में अब तक 2 लाख 61 हजार 305 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment