देश की एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए हरियाणा की यात्रा पर निकली 150 बेटियाँ

By Sahab Ram
On: April 15, 2022 3:30 PM
Follow Us:

 

देश की एकता और अखंडा का सन्देश देने के लिये शुरू की गई अखंड भारत सन्देश यात्रा शनिवार को रेवाड़ी पहुँचेगी. जहाँ यात्रा का स्वागत करने के बाद रेवाड़ी झज्जर रोड़ स्थित श्रीराम पैलेस ( एसआरपी) में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल , अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष मुकेश गोकल कार्यक्रम में शामिल होंगे.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

12 अप्रैल को सीएम ने यात्रा की थी शुरुआत

इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा की ओर से शुरू की गई यात्रा की शुरुआत 12 अप्रैल को चड़ीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर की थी. अखंड भारत यात्रा के रेवाड़ी जिले के संयोजक हर्ष सैनी ने बताया कि विभिन्न कॉलेज में पढने वाली 150 बेटियां यात्रा का नेतृत्व कर रही है. जो सभी से देशहित में कार्य करने और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने का सन्देश दे रही है. प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए 15 अप्रैल को ये यात्रा महेंद्रगढ़ में है जो सुबह कनीना से होते हुए सुबह 11 बजे रेवाड़ी पहुँचेगी. 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

अखंड भारत का सन्देश लेकर मुख्य बाजार से पैदल चलेगी 150 बेटियां 

रेवाड़ी में पहुँचने पर यात्रा का राव तुलाराम चौक ( नाइवाली)  पर भव्य स्वागत किया जायेगा. जहाँ से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. यह यात्रा शहर के भाड़ावास गेट, घंटेश्वर मंदिर मुख्य बाजार होते हुए झज्जर चौक पहुंचेगी. जिसके बाद में (एसआरपी) श्री राम पैलेस में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा. दोपहर बाद ये यात्रा झज्जर के लिए रवाना होगी और सोनीपत में यात्रा का समापन किया जाएगा. 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment