ट्रक में ठूस -ठूस कर भरे थे 134 बकरे , पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: July 12, 2021 2:09 PM
Follow Us:

ट्रक में ठूस -ठूस कर भरे थे 134 बकरे , पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार .

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

थाना बावल पुलिस ने अवैध रूप से ट्रक मे बकरों से भरकर ले जा रहे ट्रक को काबू करके एक आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के गाँव मोहल्ला बङा बास निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि पुलिस को सुचना मिली थी कि एक ट्रक जिसमे काफी मात्रा मे बकरे भरी हुई है जो प्राणपूरा रोङ से बावल कस्बा की तरफ जा रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने नजदीक बनीपुर चौक बस अड्डा बावल पर नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। तभी एक ट्रक तेज गति से आया जिसको पुलिस ने रुकने का ईशारा किया तो वह कुछ आगे जाकर रुका।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

पुलिस ने ट्रक चालक को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राकेश कुमार गांव मोहल्ला बङा बास थाना कोटपूतली जिला जयपुर राजस्थान बतलाया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमे कुल 134 बकरे ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बावल पुलिस ने अवैध रूप से बकरे भरकर ले जाने व लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुछताछ मे बतलाया की वह ट्रक मे बकरे भरकर दिल्ली ले जा रहे थे। आरोपी को कार्यवाही के बाद पुलिस बेल पर रिहा किया गया है।  

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment