Haryana: हरियाणा के 13 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल खाली कराए गए

By Sahab Ram
On: January 28, 2026 11:06 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के 13 बड़े निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

धमकी की गंभीरता को देखते हुए सभी प्रभावित स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को स्कूल परिसरों से बाहर निकाला गया। वहीं, कई स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की।

इन 13 स्कूलों को मिली धमकी

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

बम धमकी पाने वाले स्कूलों में कुंसकपालन स्कूल (DLF फेज-1), लैंसर्स स्कूल (सेक्टर-53), हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल (सेक्टर-64), पाथवे वर्ल्ड स्कूल, बादशाहपुर, शिव नादर स्कूल (DLF फेज-1),
श्रीराम अरावली स्कूल, मानव रचना स्कूल (सेक्टर-50 और सेक्टर-46), लोट्स वैली स्कूल, शेरवुड कॉन्वेंट स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉटिश हाई स्कूल, शालोम हिल्स इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।

पुलिस, बम स्क्वॉड और SDRF मौके पर

सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और SDRF की टीमों को सभी स्कूलों में भेजा। स्कूल परिसरों, कक्षाओं, भवनों और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में किसी भी स्कूल से कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को अस्थायी रूप से खाली कराया गया और छात्रों, शिक्षकों व स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

ईमेल के जरिए दी गई धमकी

पुलिस ने बताया कि सभी स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरे संदेश भेजे गए थे, जिनमें स्कूल परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया गया। यह ईमेल उस समय प्राप्त हुए, जब बच्चों के स्कूल पहुंचने का समय हो चुका था।

साइबर टीमें ईमेल के स्रोत की जांच में जुटीं

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ईमेल की सत्यता, स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस की अपील—अफवाहों से बचें

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने आम लोगों और अभिभावकों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment