भारत सरकार की तरफ से शौचालय बनवाने के लिए दिए जा रहे 12 हजार रुपये,ऐसे करें आवेदन

By Sahab Ram
On: April 28, 2022 4:20 AM
Follow Us:

स्वच्छ भारत मिशन ( svachchh bhaarat mishan ) के तहत सरकार ने घर-घर शौचालय (toilet ) बनवाने के लिए अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत अधिकतर लोगों ने अपने घरों में शौचालय बनवाने तथा उसे उपयोग में लाने की मुहिम में खुलकर भागीदारी की थी। सरकार ने एक बार फिर उन व्यक्तियों या परिवारों को शौचालय बनवाने के लिए मौका दिया है जिनके घरों में किसी कारणवश शौचालय नहीं बन पाया था।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

सिरसा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आवेदक भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट https://sbm.gov.in/sbm_dbt/secure/login.aspx पर ऐप्लिकेशन फार्म सिटीजन टू प्रोवाइड आईएचएचएल ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। लाभार्थियों के फार्म भरने के बाद जिला, खंड व ग्राम स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा वेरिफिकेशन की जाएगी।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थी द्वारा दो गड्ढे वाले शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके उपरांत जिला, खंड व ग्राम स्तरीय अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा चैकिंग की जाएगी कि वास्तव में लाभार्थी द्वारा सरकार के नक्शे अनुसार दो गड्ढे वाले शौचालय का निर्माण कर लिया गया है। इसके बाद लाभार्थी के बैंक खाते में 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment