12 करोड़ की लागत से बन रहा ओल्ड एज होम – डीसी

By Sahab Ram
On: September 10, 2020 3:02 PM
Follow Us:

12 करोड़ की लागत से बन रहा ओल्ड एज होम – डीसी

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

निर्माणाधीन ओल्ड ऐज होम का डीसी ने किया निरीक्षण .
रेवाड़ी, 10 सितंबर। डीसी यशेन्द्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़े) के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मॉडल टाऊन में निर्माणाधीन ओल्ड ऐज होम के निर्माण कार्य में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखें तथा इसके निर्माण कार्य में तेजी लाकर इस कार्य को जून 2021 तक पूरा करें।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह वीरवार को निर्माणाधीन वृद्घाश्रम का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते इसके निर्माण कार्य में जो देरी हुई है अब इसके कार्य को गति दें। डीसी ने कहा कि यदि कोई फंड की समस्या हो तो उनके संज्ञान में लाया जाएं ताकि इसके निर्माण कार्य में कोई देरी न हो सकें। उन्होंने बताया कि इस ओल्ड ऐज होम का कवर्ड एरिया 65132 स्केयर फिट है तथा यह तीन मंजिला आधुनिक भवन बनाया जा रहा है, जिसमें फिजिलयोथै्रपी सैंटर, डे-केयर सैंटर, ऑब्जर्वेशन रूम, एक्टिविटी रूम, डाईनिंग रूम, बहुउद्देशीय हॉल तथा प्रत्येक फ्लोर पर किचन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य के साथ-साथ बिजली से संबंधित कार्य को भी शुरू कराएं।
डीसी ने बताया कि 12 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से तीन मंजिला भवन ओल्ड ऐज होम बनाया जा रहा है, जिसमें 184 बैड की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि ओल्ड ऐज होम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गो की सामाजिक, पारिवारिक समस्याओं और उनके स्वास्थ्य पर चिंतन करना है। इस ओल्ड ऐज होम में पर्यावरण की दृष्टिï से पेड़ पौधे भी लगाएं जाएगें साथ ही घूमने के लिए पार्क की व्यवस्था भी की जाएगी।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment