ठेकेदार ने नगर परिषद् में काटा बवाल , ईओ के साथ की हाथापाई

By Sahab Ram
On: June 7, 2021 11:09 AM
Follow Us:

ठेकेदार ने नगर परिषद् में काटा बवाल , ईओ के साथ की हाथापाई

ठेकेदार ने नगर परिषद् में काटा बवाल , ईओ के साथ की हाथापाई |

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी में आज एक ठेकेदार अपने कर्मचारियों के साथ नगर परिषद् पहुँच गया, जहाँ ठेकेदार और कर्मचारियों ने नगर परिषद् अधिकारीयों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बवाल काटा .. नौबत ये आ गई कि ठेकेदार ने नगर परिषद् के अधिकारीयों के साथ हाथापाई भी की .सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की शांत कराया …

आपको बता दें कि ठेकेदार शीशराम ने दिसंबर 2020 में शहर के आधा दर्जन पार्कों के रख –रखाव का ठेका लिया था. लेकिन आजतक एक रूपए की पेमेंट ठेकेदार की जारी नहीं की गई है.  ठेकेदार का कहना है कि वो नगर परिषद् के चक्कर लगाकर परेशान हो गया है. उसके पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं है. आखिर में हारकर उसे ये कदम उठाना पड़ा है .

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

वहीँ नगर परिषद् का कहना है कि ठेकेदार ने काम ठीक से नहीं किया.. छह महीने के दौरान शुरू के दो महीने की पेमेंट जारी करने के लिए प्रकिया जारी है ..जबकि बाकी काम के लिए एक कमेटी गठित की जा रही है ..जिसमें स्थानीय लोग और पार्षद भी शामिल है .जिसके बाद आगे की पेमेंट जारी की जायेगी . नगर परिषद् से सुनील – जेई का कहना है कि ठेकेदार की लगातार शिकायतें आ रही थी ..जिसका काम ठीक ना होने के कारण अप्रैल में ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया गया था .

वहीँ नगर परिषद् के ईओ मनोज यादव का कहना है कि ठेकेदार ने यहाँ आकर गुंडागर्दी की है ..उनके साथ हाथापाई और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है ..जिसकी वो पुलिस में शिकायत करेंगे . और ठेकेदार के आरोप पर कहा कि उनसे एक बार भी ठेकेदार नहीं मिला है .

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment