हरियाणा रोडवेज में कार्यरत चालक, कर्मशाला सहायक रहेंगे कच्चे

By Sahab Ram
On: March 26, 2022 7:21 AM
Follow Us:

हरियाणा रोडवेज में कार्यरत चालक और कर्मशाला सहायक पक्के नहीं होंगे। आउटसोर्सिंग नीति पार्ट-2 के तहत लगे 200 से अधिक चालकों, सहायकों को कच्ची नौकरी से ही संतोष करना होगा। परिवहन विभाग ने इनकी सेवाएं कौशल रोजगार निगम को सौंपने का फैसला लिया है। शुक्रवार को चालकों और कर्मशाला सहायकों को निगम में शामिल किए जाने का पत्र थमा दिया गया।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

विभाग के फैसले से कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने निगम के बजाय विभाग में ही सेवाएं जारी रखने की मांग की है। शुक्रवार को विभाग के निर्णय के विरोध में हरियाणा राज्य परिवहन कर्मशाला यूनियन और हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन की अलग-अलग बैठकें हुईं। यूनियन नेताओं ने विभाग के फैसले को कर्मचारी विरोधी करार दिया। 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

कर्मशाला यूनियन के राज्य प्रधान नीरज कुमार व महासचिव हरिकृष्ण ने कहा कि चालक व कर्मशाला सहायकों को अब पक्का होने की उम्मीद थी। ये विभाग में छह साल से कार्यरत थे। रोजगार निगम में भेजने से इनकी सेवाएं अब नियमित नहीं होंगी। ये कच्चे कर्मचारी के तौर पर ही कार्य करते रहेंगे।

कर्मचारी एकता यूनियन के प्रधान बलवान दोदवा ने कहा कि रोजगार निगम में भेजे गए चालक व कर्मशाला सहायक हर मंच पर विभाग के फैसले का विरोध करेंगे। अब उनके पक्का होने का समय था, निगम के जरिये सेवाएं देने पर भी उनका शोषण जारी रहेगा। सरकार निर्णय को वापस लेते हुए इन्हें परिवहन विभाग में ही रखे और पक्का करे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment