सड़क सुरक्षा समिति की बैठक , गढ्डों को भरने के साथ -साथ अवैध कटों को बंद करने के दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: May 28, 2021 11:16 AM
Follow Us:

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक , गढ्डों को भरने के साथ -साथ अवैध कटों को बंद करने के दिए निर्देश

सडक़ सुरक्षा को लेकर करे संबंधित विभाग तालमेल से करें कार्य: डीसी यशेन्द्र सिंह
रेवाडी़, 28 मई। डीसी यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को कहा है कि सडक़ सुरक्षा को लेकर सभी विभाग तालमेल से कार्य करें। जिस विभाग के अधीन जो सडक़ आती है, उस पर होने वाले कार्य को अविलंब करें ताकि सडक़ दुर्घटनाएं न हो। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह आज सडक़ सुरक्षा को लेकर ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से अधिकारियों से बैठक कर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को एक दूसरे के ऊपर छोडना यह दर्शाता है कि विभाग अपने कार्यो के प्रति समर्पित नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सडक़ दुर्घटना को रोकने के लिए सडक़ों के गढढ़ों पर तुरंत पैच कार्य हो।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने कहा कि साईनबोर्ड लगाने का जो कार्य है वह एक सप्ताह में पूरा करें तथा नैशनल हाइवें पर अवैध कटो को बंद करने के लिए पुलिस की मदद की जरूरत हो तो डीएसपी अमित भाटिया से सम्पर्क कर अवैध कटों को बंद करवाएं। उन्होंने साबन चौक, हल्दीराम चौक के गढढ़ो को 10 जून तक भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के कारण व सुरक्षा को लेकर जो कमियां पाई जाती है उन्हें तुरंत पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य के तहत यलो लाइट के साथ कैट-आई और ब्लींकर लगाने व निर्माण का कार्य शुरू करें, क्यूंकि निर्माण का कोई भी कार्य बंद नहीं है। एडीसी ने कहा कि मसानी बैराज से रेवाड़ी आने वाली सडक़ तथा पुलिस लाईन के पास प्लाईओवर के नीचे नेशनल हाईवे-919 पर जो गढढे है, उन्हें एनएचएआई तुरंत प्रभाव से ठीक करवाएं।

आरटीए सचिव गजेन्द्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल हाईवे पर 12 प्वाईंटों पर कार्य होना है ताकि सडक दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
यहां यह भी बतां दे कि पुलिस द्वारा अप्रैल माह में 237 चालान सडक़ नियमों की उल्लंघना, 14 चालान बिना हेलमेट, 81 चालान बिना सीट बेल्ट, 223 चालान गलत पार्किंग, 520 चालान गलत साईड ड्राइविंग व 1928 चालान अन्य कारणों से किए गए। सडक़ दुर्घटना में वर्ष 2019 में 371 लोग घायल हुए, 212 की मृत्यु हुई, वर्ष 2020 में 396 लोग घायल हुए, 215 की मृत्यु हुई, वर्ष 2021 में अप्रैल माह तक 137 व्यक्ति घायल हुए तथा 48 की मृत्यु हुई।
इस वेबिनार में एसडीएम बावल संजीव कुमार, नगराधीश रोहित कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, जीएम रोडवेज अशोक कौशिक, डीडीपीओ एचपी बंसल, डिप्टी डीईओ सूरजभान, एसडीओ लोक निर्माण विभाग आदित्य देशवाल, एनएचएआई से हरी सिंह, यातायात प्रभारी बहादुर सिंह, सडक़ सुरक्षा एसोसिएट रमेश वशिष्टï सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी भाग लिया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment