शिक्षा के व्यवसायीकरण के कारण कम हुआ शिक्षक का सम्मान – शिक्षा मंत्री

By Sahab Ram
On: September 4, 2020 2:05 PM
Follow Us:

शिक्षक दिवस के एक दिन पहले आज  कोसली में शिक्षक सम्मान एवं प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया . जिसमें शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शिक्षकों और प्रतिभाशाली छात्र –छात्राओं को सम्मानित किया .  कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस कार्यक्रम का आयोजन कराया था . जहाँ जिले के दसवीं व् बारहवीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र –छात्राओं को सम्मान किया गया . वहीँ बारहवीं में विज्ञान संकाय में प्रदेश की टॉपर छात्रा भावना को एक लाख रूपए और प्रदेश में तीसरें स्थान पर रही छात्रा वर्षा को 50 हजार की राशी देने की शिक्षा मंत्री ने घोषणा की .

Youtube : https://www.youtube.com/rewariupdate

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के सम्मान को देश की जीडीपी से जोड़ते हुए कहा की जब सम्मान था तब देश की जीडीपी बहुत अच्छी हुआ करती थी …उन्होंने  कहा कि पहले ब्रह्मा , विष्णु  और महेश भगावन से पहले गुरु को मनाते थे , जब देश विश्व गुरु था .  अंगेज जब देश में आये तब भी पाउंड सस्ता और रूपए महंगा था . यानी सम्मान है तो तरक्की है इसलिए हम सबको वहीँ सम्मान दौबारा कायम करना होगा .  शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों का सम्मान कम होने के पीछे शिक्षा का व्यवयसायीकरण  कारण बताया है .  साथ ही उन्होंने कहा की हमें शिक्षकों को केवल एक कर्मचारी ना समझकर उन्हें विशेष सम्मान देना चाहिए क्योंकि वहीँ देश के असली निर्माता है .

वीडियों देखने के लिए ……https://youtu.be/3nv499ctvGY

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

इसके साथ ही उन्होंने कहा की कोरोना काल में अभी स्कूल बंद रखने के गाइडलाइन है ..और  वो स्कूल खोलना चाहते है और सरकार पूरी तरह तैयार भी है . लेकिन केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद ही स्कूल खोले जायेंगे …उन्होंने कहा की कोरोना काल में अभिभावक आर्थिक संकट से जूझ रहें है ..उन्होंने स्कूलों को केवल ट्यूशन फ़ीस लेने के निर्देश दिए थे लेकिन प्राइवेट स्कूल संचालक कोर्ट में चले गए और अब कोर्ट में भी सरकार अभिभावकों के हित में पैरवी कर रही है . कोरोना काल में  परीक्षा कराये जाने पर विपक्ष के हल्ले उन्होंने कहा की विपक्ष का विरोध जायज नहीं है . विद्यार्थी परीक्षा देने पर खुश है .

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment