शातिर चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Sahab Ram
On: July 1, 2021 12:34 PM
Follow Us:

शातिर चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

शातिर चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरऍफ़ ट्रांसमीटर और सर्किट ब्रेकिंग डिवाइस की मदद से करते थे चोरी |

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

रेवाड़ी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 5 सदस्यों को काबू किया है. जिनसे चोरी के तीन वाहन और एक हथियार पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के हत्थे चढ़े से चोर पहले आरऍफ़ ट्रांसमीटर से गाडी में जीपीस चैक करते थे और फिर ड्रील मशीने से लॉक तोड़कर गाड़ी के की लोकिंग सिस्टम को सर्किट ब्रेकिंग डिवाइस से ब्रेक करके 5 मिनट में कार चोरी करके फरार हो जाते थे . पिछले एक महीने से ये गिरोह रेवाड़ी पुलिस की रडार पर था. जो अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.

रेवाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े इस वाहन चोर गिरोह ने रेवाड़ी पुलिस की  नाक में दम किया हुआ था . जिसने एक दो दिन बल्कि जिले से कुछ समय में ही आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया था . और लगातार पुलिस की टीमें इस वाहन चोर गिरोह को दबोचने की कोशिशों में लगी थी .  पुलिस के मुताबिक़ ये स्मार्ट चोर गिरोह है …जो बड़े शातिर तरीके से वाहन चोरी की  वारदातों को अंजाम देता था . खास बात ये कि डिमांड के मुताबिक ही ये गिरोह वाहनों की चोरी किया करता था . लेकिन अब ये गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है .. हालांकि जिस शख्स से इस गिरोह को वाहनों की डिमांड मिलती थी वो अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है . पुलिस ने इस गिरोह के जिन पांच सदस्यों को काबू किया है उसमें एक रेवाड़ी से , और चार आरोपी राजस्थान के अलवर और भरतपुर के रहने वाले है .

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro
youtube

आपको बता दें कि बुधवार रात को इस चोर गिरोह ने गुरुग्राम के पटौदी से एक बुलेट बाइक और एक ट्रेक्टर चोरी किया था , और रेवाड़ी पुलिस पहले से इस गिरोह के पीछे लगी थी, जिन्हें रेवाड़ी दिल्ली रोड़ से पुलिस ने काबू कर लिया , जिनके पास से एक बाइक ,एक ट्रेक्टर के आलावा चोरी की ब्रेजा गाड़ी भी बरामद की गई है . DSP अमित भाटिया ने बताया कि सभी आरोपियों को जिला अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि और वारदातों के बार में भी पूछताछ की जा सके और चोरी के सभी वाहनों की बरामदगी के साथ साथ इन चोरी के वाहनों को खरीदने वाले मुख्यआरोपी तक भी पहुंचा जा सकें .   

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment