वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ‘कैच दा रेन, वेयर इट फॉलस, वैन इट फॉलस’ कार्यक्रम की समीक्षा

By Sahab Ram
On: May 27, 2021 1:59 PM
Follow Us:

वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ‘कैच दा रेन, वेयर इट फॉलस, वैन इट फॉलस’ कार्यक्रम की समीक्षा

वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ‘कैच दा रेन, वेयर इट फॉलस, वैन इट फॉलस’ कार्यक्रम की समीक्षा

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाड़ी, 27 मई। सिंचाई विभाग हरियाणा के एसीएस देवेन्द्र कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश ‘कैच दा रेन, वेयर इट फॉलस, वैन इट फॉलस’ कार्यक्रम अभियान से जुड़े जिला अधिकारियों से इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जल संरक्षण के लिए विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च को इस कार्यक्रम का आरंभ किया गया था, यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर जल्दी से जल्दी अमलीजामा पहनाना है ताकि जल संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना जागृत हो सकें और लोगों को जल की परेशानी से ना जूझना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों के रोड मैप के अनुरूप तेजी से कार्य करें। जिले में वाटर कोर्सिस, तालाबों तथा चैक डैमों की सफाई का कार्य और एकीकृत वाटर शैडों का जीर्णोद्धार भी किया जाना है। उन्होंने कहा कि आगे वर्षा का मौसम आ रहा है, वर्षा के पानी का भंडारण किया जाए ताकि पानी का संरक्षण हो सकें।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में सभी जिलों कि कार्यो की प्रगति समीक्षा होगी। वीसी में जिले की ओर से नगराधीश रोहित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ विभाग के अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंता, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment