विहिप ने खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

By Sahab Ram
On: August 22, 2020 1:16 PM
Follow Us:

विहिप ने खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
विश्व
हिन्दू परिषद् द्वारा टाॅकडी प्रखंड के करनावास खंड के भवाडी ग्राम में खेलो के क क्षेत्र में नई प्रतिभाओं का सम्मान किया। यह कार्यक्रम मुख्य कोच सतपाल, कोच सतीश , कोच विनोद  के सौजन्य से सम्पन्न हुआ एवम्  ग्राम के वरिष्ठ नागरिक रामसिंह ने अध्यक्षता की।   कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए विश्व हिन्दू परिषद् के जिलामंत्री नरेन्द्र जोशी ने, मंच संचालन करते हुए बताया कि, देश की एकता, अखंडता एवम् राष्ट्र की उन्नति के देश के युवाओं को सुसंस्कारित एवम् सुचरित्रवान होना बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति  डॉ.मंजीत की रही, जो बाल्यकाल से ही संघ के
स्वंयसेवक है, और बजरंगदल एवम् विहिप में, विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए, वर्तमान में हरियाणा प्रांत के गौरक्षा प्रमुख का दायित्व प्राप्त है। डॉ. मंजीत ने उपस्थित जनो से आग्रह किया कि, देश और धर्म की रक्षा और सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में विहिप, बजरंगदल एवम् दुर्गावाहिनी के सदस्य बने, साथ ही उन्होंने गौरक्षा और गौसेवा का भी महत्व बताया। बजरंगदल संयोजक भाई देवेश ने, आग्नतुक जनों का स्वागत किया। विहिप के जिला अध्यक्ष, माननीय रामप्रसाद जी ने खेल क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम मै कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी कपिल सिराधना, जूडो कराटे के राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित,कुश्ती के प्रांतीय खिलाड़ी गौरव, विनय और मन्नू और जिला स्तरीय कुश्ती खिलाड़ी योगेश को, विहिप के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करण सिंह, सिराधना,परमजीत,प्रदीप,संदीप, गजराज,सुनिल,शेरसिंह, रविकुमार यादव आदि की विशेष उपस्थिति रही।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment