विधायक चिरंजीव राव ने बजारे की खरीद प्रकिया का लिया जायजा

By Sahab Ram
On: October 15, 2020 2:05 PM
Follow Us:

विधायक चिरंजीव राव ने बजारे की खरीद प्रकिया का लिया जायजा

रेवाड़ी से कांग्रेसी विधायक चिरंजीव राव ने आज आनाज मंडी पहुँचकर बाजरे की खरीद प्रकिया का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनी …इसके साथ ही चिरंजीव राव ने कृषि बिलों को लेकर एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा …उन्होंने कहा की सरकार ये काला कानून लेकर आई है ..जिससे किसान निजी कम्पनियों का बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा ..दक्षिण हरियाणा के किसानों को ये बात समझने में थोडा वक्त लगेगा ..बाकि हरियाणा के लोग समझ चुके है की ये कृषि बिल किसान विरोधी है . इसके साथ ही चिरंजीव राव ने बिहार चुनाव को लेकर बिहारी  मजदूरों से ससुर  लालू यादव के पक्ष में वोट करने की अपील भी की .

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

 

अनाज मंडी पहुँचे चिरंजीव राव ने कहा की किसान बाजरे के मूल्य से तो संतुष्ट है लेकिन खरीद प्रकिया बहुत धीमी गति से हो रही इससे काफी परेशान है . किसानों की ये परेशानी दूर करने के लिए वो सबंधित उच्च अधिकारीयों और मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे. ताकि खरीद प्रकिया में तेजी लाई जा सकें .. आपको बता दें की एक अक्टूबर से बजारे की खरीद की जा रही है और 15 नवम्बर तक खरीद प्रकिया की जानी है . इस बीच छुट्टियाँ भी है..जिले की रेवाड़ी , बावल और कोसली अनाज मंडी में बाजरे की खरीद की जा रही है . जिन तीनों मंडियों में रोजाना करीबन 500 किसानों का बाजरा ख़रीदा जा रहा है ..जबकि 46 हजार से ज्यादा किसानों ने बाजार बेचने के लिए पंजीकरण करवाया हुआ है . ऐसे में कम समय में सभी किसानों का नम्बर आता नजर नहीं आ रहा है . हालाँकि जिले में एक हफ्ते पहले तीन अतिरिक्त खरीद केंद्र ओर बनाये गए थे .जहाँ अभीतक खरीद प्रकिया शुरू नहीं हो पाई है . ऐसे में बार-बार मांग की जा रही है कि खरीद प्रकिया में तेजी लाइ जाएँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment