रविवार को भी होगी अब बाजरे की खरीद: डॉ बनवारी लाल

By Sahab Ram
On: October 29, 2020 12:40 PM
Follow Us:

रविवार को भी होगी अब बाजरे की खरीद: डॉ बनवारी लाल

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कि बाजरा खरीद के लिए रेवाड़ी, बावल व कोसली में टोकन संख्या बढ़ा दी गई है तथा अब बाजरा की खरीद रविवार को भी होगी। उन्होंने बताया कि रेवाडी में 600, बावल में 350 व कोसली में टोकन की संख्या 600 कर दी गई है तथा जरूरत हुई तो टोकन की संख्या और बढवा दी जाएगी।
सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल वीरवार को रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा खरीद का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उठान कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों को अपनी फसल बेचने तथा आढ़तियों को फसल खरीदने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश के किसानों की फसल के एक-एक दाने को सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न केवल किसानों के हित में कई निर्णय लिए हैं। सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसानों को उनकी फसलों की बिक्री में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विशेष प्रबंध किये जाएं।
यहां यह भी बतां दे कि जिला में एक अक्टूबर से कोसली, रेवाड़ी व बावल अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद की जा रही है। उन किसानों की बाजरे की खरीद की जा रही है, जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। किसान अपने बाजरे की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2150 रूपए प्रति क्विंटल के मूल्य पर बेच सकते हैं। जिले के 46 हजार 827 किसानों ने बाजरे की ब्रिकी के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्टेशन करवाया हुआ है, जिन्होंने एक लाख 79 हजार 186 एकड़ में बाजरे की खेती की हुई है। बाजरे की हैफेड व वेयरहाउस एजेंसियों के मार्फत मंडियों से खरीदारी की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment