बेस्ट किसान सम्मान के लिए 15 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

By Sahab Ram
On: January 14, 2022 2:12 PM
Follow Us:

बेस्ट किसान सम्मान के लिए 15 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा सरकार ने प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरुआत की है, ताकि प्रगतिशील किसान अन्य किसानों को सर्वोत्तम एवं नवीनतम कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें। डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कृषि फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों व टिकाऊ कृषि जैसी नवीनतम तकनीकी को अपनाने वाले किसानों को इस योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रगतिशील किसान मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आगामी 15 जनवरी, 2022 तक कृषि विभाग की  वेबसाइट  https://www.agriharyana.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रगतिशील किसानों को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में एक किसान को पांच लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो किसानों को तीन-तीन लाख रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के लिए पांच किसानों को एक-एक लाख रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिला स्तर पर भी किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

जिला स्तरीय श्रेणी में चार-चार किसानों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रकार जिला स्तर पर सांत्वना पुरस्कार के रूप में किसानों को 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुरस्कार चयन के लिए राज्य स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक तथा जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों को अपनाने वाले प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उन्हें नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करना है ताकि अन्य किसान इससे प्रेरित होकर सर्वाेत्तम एवं नवीनतम कृषि प्रणाली को अपनाकर अधिक से अधिक आय प्राप्त कर सकें।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment