बावल में ऑक्सीजन जनरेटर इंस्टालेशन का एसडीएम ने किया निरिक्षण

By Sahab Ram
On: July 1, 2021 12:59 PM
Follow Us:

बावल में ऑक्सीजन जनरेटर इंस्टालेशन का एसडीएम ने किया निरिक्षण

  • बावल में ऑक्सीजन जनरेटर इंस्टालेशन का एसडीएम ने किया निरिक्षण ,
  • कल रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में लगाये गए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह शुभांरभ करेंगे |

रेवाड़ी, 1 जुलाई। सीएचसी बावल में मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटड द्वारा ऑक्सीजन जनरेटर इंस्टालेशन का कार्य किया जा रहा है, जिसका आज एसडीएम संजीव कुमार ने निरीक्षण किया तथा अब तक हुए कार्य के बारे में जानकारी ली।   एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एसडीएम ने कहा कि मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटड कम्पनी द्वारा बावल सीएचसी में ऑक्सीजन जनरेटर की स्थापना की जा रही है, कम्पनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावल में ऑक्सीजन प्लांट लगाकर एक सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सीएचसी बावल में ऑक्सीजन प्लांट की आवश्यकता थी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

एसडीएम बावल ने बताया कि मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटड कम्पनी द्वारा लगाए गए इस ऑक्सीजन जनरेटर की क्षमता 250 लीटर प्रति मिनट होगी। इससे सीएचसी बावल को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा मरीजों के लिए अब बाहर से सिलेंडर नहीं लाने पडेगें। उन्होंने कहा कि सीएचसी केन्द्र ऑक्सीजन मामले में आत्मनिर्भर होगा।
इस अवसर पर सीएचसी के एसएमओ डॉ इंद्रजीत व ऑक्सीजन जनरेटर स्थापित करने वाले इंजीनियर भी मौजूद रहे।

यहाँ आपको बता दें कि नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में होलिस्टर कम्पनी ने करीबन 80 लाख कि कीमत से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया है , जिसका शुभारंभ 2 जुलाई को केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह करेंगे , इसके आलावा कोसली अस्पताल में हीरो मोटर क्रॉप कम्पनी द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है .

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment