पटाखों से पर्यावरण पर दष्प्रुभाव” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता

By Sahab Ram
On: November 7, 2020 4:40 PM
Follow Us:

पटाखों से पर्यावरण पर दष्प्रुभाव” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई
पटाखों से पर्यावरण पर दष्प्रुभाव” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता
रेवाड़ी, 7 नवंबर।  जिला बाल कल्याण  परिषद अध्यक्ष एवं उपायुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा *पटाखों से पर्यावरण पर दुष्प्रभाव* विषय पर  जागरूकता के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पटाखों से पर्यावरण पर दुष्प्रभाव विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 2 आयु वर्ग बनाए गए हैं जिसमें ग्रुप ए में 9 से 12 आयु वर्ग तथा ग्रुप बी में 13 से 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में जिले का कोई भी बच्चा भाग ले सकता है। उन्होंने बताया उक्त विषय पर किसी भी रंग से पोस्टर बनाकर उसे व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं। ग्रुप ए  के लिए  9728005 095 और ग्रुप बी के लिए 9813158723 नंबर पर उक्त विषय पर पोस्टर बनाकर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी एंट्री 10 नवंबर 2020 तक स्वीकार की जाएंगी तथा 12 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9728005095 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
वीरेंद्र यादव ने बताया कि बच्चे अपना नाम, माता-पिता का नाम, ग्रुप नाम, कम से कम दो मोबाइल नंबर पोस्टर पर अंकित करके ही व्हाट्सएप नंबर पर भेजें ताकि नाम के लिए उनसे संपर्क किया जा सके.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment