धारूहेड़ा में मिली दो साल की बच्ची

By Sahab Ram
On: May 28, 2021 2:34 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा में मिली दो साल की बच्ची

धारूहेड़ा में मिली दो साल की बच्ची
–कोविड में माता-पिता को खो चुके असहाय व बेसहारा बच्चों बारे चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें सूचित I

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाडी, 28 मई। धारूहेड़ा पुलिस को आज एक दो साल की बच्ची मिली है, जिसका कुछ अता-पता नहीं है, पुलिस ने बच्ची को जिला बाल संरक्षण ईकाई रेवाड़ी को सौंप दिया है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव ने बच्ची के परिजनों से अपील की है कि उक्त बच्ची जिस किसी की भी हो वह उसे जिला बाल संरक्षण ईकाई कमरा  नम्बर 6  और  8,  रेड क्रास  भवन,  नजदीक अम्बेडकर  चौक  रेवाड़ी या दूरभाष  न-01274-221852 पर  संपर्क करके ले जा सकता है। अनाथ  या  बेसहारा  बच्चों  का  ख्याल  रखना  हम  सभी  का  दायित्व व जिम्मेदारी है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि ऐसे बच्चें जो कोविड-19 महामारी के चलते अपने माता-पिता को चुके हैं तथा असहाय व बेसहारा है और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है तो उनके बारे में जिला पुलिस, जिला बाल संरक्षण ईकाई या बाल कल्याण समिति या चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,  01274-221852 पर सूचित करें ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। ऐसे बच्चों को गोद लेने के चक्कर में न पड़ें बल्कि उसके बारे में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या 01274-221852 पर संपर्क करें।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment