दालों की कीमतों में आया उछाल, जमाखोरी ना हो उसके लिए सरकार ने ये कदम उठाये

By Sahab Ram
On: May 27, 2021 12:36 PM
Follow Us:

दालों की कीमतों में आया उछाल, जमाखोरी ना हो उसके लिए सरकार ने ये कदम उठाये

दालों की कीमतों में आया उछाल, जमाखोरी ना हो उसके लिए सरकार ने ये कदम उठाये

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

रेवाडी, 27 मई। जिला खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक अशोक कुमार रेवाड़ी ने बताया कि हाल ही में दालों की कीमतों में अचानक उछाल देखा गया है जो कि स्टॉक होल्डर्स द्वारा इसकी जमाखोरी का कारण हो सकता है। जिसके लिए सराकर द्वारा सभी शेयर धारकों (मिल मालिक, आयातक, थोक व्यापारी, खुदरा विक्रेता और स्टॉकिस्ट) को निर्देश दिये गये हैं कि वे सभी दालों की नवीनतम स्टॉक रिपोर्ट सरकार द्वारा दिये गये पोर्टल   (https://fcainfoweb.nic.in/PSP)  पर रजिस्टर करते हुये साप्ताहिक आधार पर अपलोड करेंगे।

उन्होंने बताया कि उदाहरण के तौर पर मूंग छिलका, मूंग धुली, मूंग साबुत ये सभी एक ईकाई यानि मूंग दाल मानी जायेंगी तथा इनकी केवल एक ही प्रविष्टि मानी जायेगी। दर्ज किये गये आकंडों की जांच खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के निरीक्षक/उपनिरीक्षक द्वारा की जायेगी। यदि कोई शेयर धारक (मिल मालिक, आयातक, थोक व्यापारी, खुदरा विक्रेता और स्टॉकिस्ट) द्वारा गलत जानकारी दी जाती है तो उसके विरूद्ध विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment