कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने तेज बरसात के कारण हुए जलभराव से नुकसान का लिया जायजा

By Sahab Ram
On: July 31, 2021 2:10 PM
Follow Us:

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने तेज बरसात के कारण हुए जलभराव से  नुकसान का लिया जायजा

पिछले कई दिनों से हो रही तेज बरसात के चलते कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव सुर्खपुर में हुए भारी जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शनिवार को गांव का दौरा किया। इस दौरान यादव जगह-जगह भरे पानी में स्वयं नंगे पैर उतरे व ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर मौजूद तमाम अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

इस मौके पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेज बरसात हो रही है। जिसके चलते जहां खेत पानी से लबालब हो गए हैं, वहीं सडक़ें  भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात के चलते गांव सुर्खपुर में काफी नुकसान हुआ है। गांव से लेकर खेतों में दूर-दूर तक पानी भरा हुआ है।

उन्होंने ग्रामीणों से साथ अनेक जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर लगाकर भरे हुए पानी को तुरंत निकालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दो बोरवैल भी बनाए जा रहे हैं, जिससे बरसाती पानी का संरक्षण किया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

उन्होंने बताया कि इस बरसात से गुडिय़ानी-सुर्खपुर मार्ग भी काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसे भी तुरंत प्रभाव से ठीक कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। वन विभाग के रेंजर्स को आसपास के क्षेत्र की झाडियों को साफ करने के लिए कहा गया है। कोसली विधायक ने बताया कि बरसात के चलते गांव के अनेक मकानों में भी क्षति पहुंची है।

मौके पर पहुंचे कोसली तहसीलदार जितेंद्र ने पीडि़त ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उन्हे मुआवजा दिलाया जाएगा।कोसली विधायक ने कहा कि वह स्वयं एक किसान परिवार से हैं तथा कृषक की समस्याओं व परेशानियों को भलि-भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के चहुंमुखी विकास को प्रतिबद्ध है।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

पीड़ित ग्रामीणो की समस्याओं का तुरंत समाधान कराने के कड़े निर्देश दे दिए गए हैं तथा पीडि़तों को उचित मुआवजा भी दिलाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता रामदत्त भारद्वाज, कमल यादव, युवा मोर्चा के योगेश, कोसली तहसीलदार जितेंद्र, पंचायत अधिकारी मनोज, ईरीगेशन एसडीओ विशाल हुड्डा, नंदकिशोर सहित अनेक अधिकारी व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment