जिले के प्रत्येक गांव में 10-15 युवा सदस्यों के युवा क्लब की कि जाएगी स्थापना

By Sahab Ram
On: September 14, 2020 1:34 PM
Follow Us:

जिले के प्रत्येक गांव में 10-15 युवा सदस्यों के युवा क्लब की कि जाएगी स्थापना

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

रेवाड़ी, 14 सितंबर। खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में 10-15 युवा सदस्य वाले एक-एक युवा क्लब की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि जिला के प्रत्येक गांव मे एक संगठित युवा संगठन अति आवश्यक है जिसमें गांव के हर कोने से हर वर्ग से उन युवक/युवतियों का चयन किया जाएगा, जिनमें समाज सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हो और अपने गांव अपने जिले और अपने राज्य व जरूरत पड़े तो राष्ट्रीय स्तर पर भी समाजसेवा प्रदान कर सके। जिला के हर गांव में जहाँ पर युवा मंडल पहले से कार्य कर रहा है व जहाँ युवा मंडल नहीं हैं, वहां नए युवा मंडलों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायती राज, खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र व जिला प्रशासन की विभिन्न इकाईयों से सहायता ली जाएगी साथ ही राष्ट्रीय/राज्य/जिला युवा पुरस्कार विजेताओं को भी इस अभियान में सम्मिलित किया जाएगा।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

डीसी ने कहा कि युवा क्लब युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देते हुए सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकारण तथा दहेज प्रथा, एचआईवी एड्स, ड्रग्स व अन्य सामाजिक बुराईयों बारे जागरूकता अभियान चलाकर समाज को जागृत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान युवाओं द्वारा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर असहाय लोगों के लिए खाना तैयार करवाने व बंटवाने, सामाजिक दूरी का पालन करवाने, सैनीटाईजर व मास्क बंटवाने, पीने के पानी की व्यवस्था करने तथा रक्तदान शिविर आदि आयोजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment