जिला न्यायिक परिसर में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन

By Sahab Ram
On: June 11, 2021 12:39 PM
Follow Us:

जिला न्यायिक परिसर में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जिला न्यायिक परिसर में लगाया गया टीकाकरण कैंप, कैंप में सीजेएम सहित सैकड़ों लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका /
रेवाड़ी, 11 जून। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी दिनेश कुमार मितल की अध्यक्षता व मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी वर्षा जैन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी के सहयोग से शुक्रवार को जिला न्यायिक परिसर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे न्यायालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोरोना के टीके लगवाकर शिविर का लाभ उठाया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

इस मौके पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा जैन ने बताया कि आमजन कोरोना महामारी से बचने के लिए कोरोना के टीके लगवाएं व मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करे व बिना वजह घर से बाहर ना जाए व साफ -सफाई व खान पान का ध्यान रखें जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सकता है और इस बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। शिविर मे कुल 202 लोगों ने टीका लगवाया जिसमे न्यायालय के अधिकारीे, कर्मचारी व अन्य लोग शामिल रहे

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment