सिरसा। स्व. श्रीमती सुशीला देवी की पावन स्मृति में हिसार रोड स्थित ‘रॉयल हवेली’ में एक भव्य ‘स्कूल यूनिफॉर्म वितरण समारोह’ का आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम ‘हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट’ और ‘भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट (रजि.)’ द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल जी ने शिरकत की। सर्वप्रथम माँ सुशीला देवी को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर मनीष सिंगला ने कहा कि बच्चों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने स्व. सुशीला देवी जी को याद करते हुए उन्हें ‘मौन और मुस्कान की देवी’ बताया और समाज के प्रति उनके योगदान की चर्चा की।
मनीष सिंगला ने कहा कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली शब्द है मां और जो माँ जी पूजा करता हैं उसके जीवन में बड़े बदलाव होते हैं। अगर आप आप ये सुनिश्चित कर लें कि माँ की पूजा करेंगे तो फिर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएगी। साक्षात भगवान का साथ आपको मिलेगा। इस दौरान 6 कन्याओं का भात भी भरा गया। इसी के साथ साथ मैजिक शो भी दिखाया गया जिसमें देख सभी प्रफुल्लित हुए। विख्यात जादूगर एम.पी. अंसारी ने अपनी जादुई कला और हाथ की सफाई से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के दौरान भाई कन्हैया शिक्षा संस्थान के सैकड़ों विद्यार्थियों को स्कूल की नई वर्दी (यूनिफॉर्म) भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्य सिंगला ने की। मनीष सिंगला ने सभी का स्वागत किया और कहा कि मेरी ज़िन्दगी के ये सौभाग्यशाली क्षण, आनंद के क्षण मेरी माता श्री की कृपा से मिले है। मनीष सिंगला ने उम्मीद जताई कि ट्रस्ट भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखेगा। माता सुशीला देवी जी की पुण्यस्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम केवल दान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने का एक छोटा सा प्रयास है। इस मौके पर प्रो गणेशी लाल ने कहा कि शिक्षा आज की अहम ज़रूरत हैं और भाई कन्हैया शिक्षण संस्थान इस दिशा में सराहनीय भूमिका निभा रहा हैं। बच्चे आदिशक्ति का रूप हैं और उनके रॉयल हवेली में आने से हवेली पवित्र हो गई हैं। प्रो गणेशी लाल ने कहा कि भाई कन्हैया आश्रम को जो भी कहीं भी कैसी भी जरूरत हो, सिंगला परिवार तन मन धन के साथ पहली पंक्ति में साथ खड़ा मिलेगा। भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवक पद्मश्री गुरविंदर सिंह ने सिंगला परिवार का धन्यवाद किया। इस मौके पर लक्ष्य सिंगला, पद्मश्री गुरविंदर सिंह, गुज्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सावरमल गुज्जर, डॉक्टर संजीव, अग्रवाल सभा के प्रधान जेपी गुप्ता, हर्ष खुराना, निज़ी सचिव हरपिंदर शर्मा, इंद्रजीत खुराना, ओम प्रकाश कथूरिया, डॉक्टर अनूप जिंदल, योगेश मल्होत्रा, योगेश बिज़ारनिया, मनीष जिंदल, जयलाल, संदीप भाटिया, कौशल्या वर्मा, प्रियंका बोमरा, दर्शना देवी, भावना शर्मा एडवोकेट , अश्वनी शर्मा एडवोकेट इत्यादि मौजूद थे।










