गाय खुले में छोड़ी तो होगी कार्रवाई , डीसी ने धारा 144 लागू कर लगाईं रोक , आदेश धरातल पर कब उतरेंगे देखतें है !

By Sahab Ram
On: August 14, 2020 3:56 PM
Follow Us:

दो दिन पहले रेवाड़ी शहर में दो साड़ों की लड़ाई में एक युवक की जान जाने के बाद जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने शहर में धारा 144 लागू कर आदेश दिए है की कोई भी अपने पशुओं को खुला छोड़ेगा तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी . लेकिन ये आदेश धरातल कबतक उतरेंगे से देखना होगा .  वीरवार शाम लागू की गई धारा 144 का शुक्रवार शाम तक कोई असर देखने को नहीं मिला और पहले की तरह शहर के गली मोहोल्लों में गाय और सांड घूमते रहें . कहीं बीच सड़क पर गायों का जमवाड़ा रहा तो कहीं बाजार –गली में गायों ने उत्पात मचाया .

रेवाड़ी शहर में बेसहरा पशुओं का आतंक इस कदर बढ़ता जा रहा है की हर कोई खौफ के साये में जीने को मजबूर है. शहर की हर गली –मौहल्ले और मुख्य सड़कों पर पशुओं का जमवाड़ा रहता है .जिसके कारण हादसे होते है और जाम लगता है .  दो दिन पहले जिस शहर के कायस्थवाडा चौक पर दो सांड ने लड़ते हुए एक युवक की जान ले ली थी आज फिर उसी जगह पशुओं के झुण्ड की दौड़ते हुए की  वीडीयों सामने आई है  जिसमें स्कूटी सवार अपने आपको को बचाव करता देखा जा सकता है.   वहीँ शहर के गुर्जरवाडा चौक पर भी गायों ने उत्पाद मचा दिया और बाइक सवार युवक को गिरा दिया . गनीमत रही की इस घटना में युवक को चोट नहीं आई. इसके आलावा शहर के बीएमजी मॉल के सामने पशुओं का जमवाड़ा रहा है और ऑटो मार्किट स्थित कूड़े के ढेर में बेसहरा पशु मुंह मारते दिखे . जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने नगर परिषद् के अधिकारीयों को निर्देश दिए है की सड़क पर बेसहरा पशु ना आये इसके लिए स्थाई योजना बनाये .

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

वहीँ दो दिन पहले सांड के कारण मरने वाले संजय वर्मा के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर फोटोग्राफर एसोशिएशन ने राज्यमंत्री ओपी यादव को ज्ञापन सौंपा . एसोसिएशन ने कहा की शहर में आवारा पशुओं की वजह से हर कोई परेशान है इसलिए इनपर लगाम भी लगाइ जाये.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment