अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रेवाड़ी द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 18 में छात्राओं हितों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में मुख्य मांगे :-
- 1. छात्रावास को तुरंत प्रभाव के साथ खोला जाए।
- 2. आंतरिक मूल्यांकन की सूची सभी डिपार्टमेंट द्वारा प्रकाशित करने का नोटिस जारी किया जाए ।
- 3. जिन कोर्सेज की प्रैक्टिकल नहीं ली जा रही उनको तुरंत प्रभाव से कराया जाए ।
- 4.बिना प्रैक्टिकल कराएं विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल पेपर देने के लिए बाधित ना किया जाए ।
- 5. साफ पीने योग्य पानी सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाए वह वॉशरूम की हालत को सुधारा जाए ।
प्रांत मीडिया संयोजक सौरभ यादव ने बताया कि महाविद्यालय जल्द से जल्द इन सभी मांगों पर कार्यवाही करें अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी । इस मौके पर रेवाड़ी नगर सह मंत्री हर्षा, पूजा,वर्षा,ज्योति,नेहा,अंजलि,कोमल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





