क्या माजरा में भी नहीं बनेगा एम्स ! 69 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास सीएम ने किया

By Sahab Ram
On: October 27, 2020 5:29 PM
Follow Us:

क्या माजरा में भी नहीं बनेगा एम्स !  69 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास सीएम ने किया

क्या माजरा में भी नहीं बनेगा एम्स !  69 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास सीएम ने किया

बीजेपी –जेजेपी गठबंधन वाली सरकार को एक वर्ष पुरे होने पर आज हिसार में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया . जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशभर के अलग –अलग स्थानों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया . वहीँ रेवाड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल मौजूद रहें . जिन्होंने कहा कि अहीरवाल में ऑयल मिल और मिल्क प्लांट जैसी बड़ी परियोजना जनता को मिले इस दिशा में वो काम कर रहें है . मुख्यमंत्री ने जिले को 69 करोड़ रूपए की परियोजनाओं की सौगात दी है. इसके आलावा कोसली विधायक लक्ष्मण यादव ने प्रेसवार्ता करके अपने हलके की एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाई है. वहीँ रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधाते हुए कहा की ये सरकार की ओछी सोच का परिणाम है जो उन्हें कार्यक्रम का न्यौता तक नहीं दिया गया और उनके हलके की परियोजनाओं के पत्थरों पर उनका नाम तक नहीं है .

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

आज रेवाड़ी जिले की किन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है ..इसकी जानकारी हम आपको दें लेकिन उससे पहले आपको बता दें की दक्षिण हरियाणा की महत्वाकांक्षी परियोजना एम्स के लिए जमीन को लेकर जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने माजरा गाँव के ग्रामीणों के साथ बैठक की. जिसमें ग्रामीणों ने कहा की वो वो प्रति एकड़ 50 लाख रूपए से कम में वो अपनी जमीन नहीं देंगे ..जिसपर जिलाधीश ने कहा की ग्रामीण सोच लें क्योंकि अगर ग्रामीण ऐसे अड़े रहे तो कभी इलाके में एम्स नहीं बन पायेगा.

आपको बता दें कि एक अक्टूबर को केन्द्रीय टीम ने एम्स निर्माण के लिए भालखी माजरा गांव की जमीन का अवलोकन किया था। उसके बाद  केन्द्रीय टीम ने जो भी जिला प्रशासन से जानकारी मांगी थी, वह जानकारी उपलब्ध करवा दी गई थी। और सबंधित जमीन को एम्स निर्माण के लिए फाइनल कर दिया गया ..जिसके बाद अब हरियाणा सरकार को माजरा गाँव की सबंधित जमीन किसानों से खरीदकर केंद्र सरकार को सौंपनी है ..ताकि एम्स का निर्माण जल्द शुरू कराया जा सकें . लेकिन अब सरकार और ग्रामीणों के बीच जमीन के मुआवजे के रेट पर बात बनती नजर नहीं आ रही है ..सरकार सर्किल रेट के साथ 5 लाख रूपए प्रति एकड़ जमीन का देने के लिए तैयार है. यानी करीबन 30 लाख रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से पैसे देने को सरकार तैयार है ..लेकिन ग्रामीण 50 लाख रूपए की मांग पर अड़े हुए है. ऐसे में आगे क्या होगा ये वक्त बतायेंगा ..लेकिन फिलहाल माजरा गाँव में भी एम्स का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं है. अब बात जिले को 69 करोड़ रूपए की परियोजनाओं की … मुख्यमंत्री ने वीडियो कांग्रेसिंग के जरिये जिले को 10 परियोजनाओं की सौगात दी है ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

जिसमें उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में बावल विधानसभा की  22 ग्राम समूह की पांच जल वितरण परियोजनाओं में नहरी पेयजल की बढ़ोतरी व नहर आधारित जल वितरण परियोजना बुढ़पुर-चिमनावास का उद्घाटन ,  16 ग्राम समूह की नहर आधारित वितरण परियोजना कमालपुर का उद्घाटन,  पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राजकीय पशु चिकित्सालय मनेठी का उद्घाटन ,  पशुपालन विभाग के राजकीय पशु औषद्यालय ढाणी कोलाना का उद्घाटन किया गया है ,  वहीँ कोसली विधानसभा क्षेत्र के पंचायत विभाग के खंड कार्यालय भवन डहीना का उद्घाटन किया है …जिन 5 परियोजनों की  कुल लागत-4147.07 लाख रुपए है .

जबकि  शिलान्यास की जाने वाली 5 परियोजनाओं में रेवाड़ी विधानसभा के  स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मसानी के भवन का शिलान्यास ,  कोर्ट कॉम्पलेक्स रेवाड़ी में ईवीएम-वीवीपीएटीएस वेयर हाऊस का शिलान्यास , बावल विधानसभा में  कमालपुर में एचवीपीएन के 132 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास ,  गांव खोरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए विद्यालय भवन का शिलान्यास ,  और कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव लिलोढ़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए विद्यालय भवन का शिलान्यास किया गया है . जिन सभी परियोजनओं की कुल लागत -2658.75 लाख रुपए है .

इस मौके पर सहकारिता मंत्री  डॉ बनवारी लाल ने कहा कि अहीरवाल में ऑयल मिल और मिल्क प्लांट जैसी बड़ी परियोजनाओं का जल्द शिलान्यास किया जाएगा । उन्होंने बताया कि सरकार डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर जगह बूथ बना रही है और प्रदेश के हर जिले में हैफेड बाजार भी खोले जा रहे हैं। साथ ही  कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने हलके की एक वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया है .  उन्होंने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में कोरोना जैसे महामारी से लड़ते हुए 110 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन हुए हैं .

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment