कोसली अस्पताल में हीरो कंपनी लगायेगी ऑक्सीजन प्लांट

By Sahab Ram
On: May 29, 2021 1:48 PM
Follow Us:

कोसली अस्पताल  में हीरो कंपनी लगायेगी ऑक्सीजन प्लांट

कोसली अस्पताल में हीरो कंपनी लगायेगी ऑक्सीजन I

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

कोसली के नागरिक अस्पताल kosli hospital में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने को लेकर हीरो मोर्टा कॉर्प के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर जगह का चयन किया। उन्होंने बताया कि जून माह में इस प्लांट का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कोसली विधायक ने कंपनी प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि कोसली अस्पताल में रेवाड़ी अस्पताल के तर्ज पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोसली क्षेत्र के नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए कोसली नागरिक अस्पताल में बारी-बारी से सभी आवश्यक सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में कोसली अस्पताल में हीरो मोटो कॉर्प 50 सिलेंडर प्रतिदिन ऑक्सीजन क्षमता का प्लांट स्थापित करेगी। जिसके लिए कंपनी अधिकारियों ने दो स्थानों का निरीक्षण किया। जिनमे से एक स्थान को चिन्हित किया गया।

उन्होंने बताया कि जून माह में प्लांट का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कोसली अस्पताल में सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। रेवाड़ी अस्पताल की तर्ज पर बायोपैप, वैंटीलेटर, कंसट्रेटर, ऑक्सीजन प्लांट, दवाइयों, पर्याप्त चिकित्सकों व पैरामेडिल स्टॉफ की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में इस बार गांव में भी महामारी का प्रसार हो गया। मगर सरकार, प्रशासन, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में अबकी बार ऑक्सीजन की कमी मरीजों मे देखने को मिली। लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर जिला रेवाड़ी का ऑक्सीजन कोटा बढ़वाने का काम किया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर
कोसली अस्पताल  में हीरो कंपनी लगायेगी ऑक्सीजन प्लांट
लक्ष्मण यादव – विधायक कोसली

साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन के प्लांट लगवाने के प्रति प्रयास जारी रखे। एक रोज पूर्व रेवाड़ी के सर शादी लाल नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर इंस्टालेशन का शिलान्यास किया गया है। वहीं अब कोसली नागरिक अस्पताल में  हीरो मोटो कॉर्प कंपनी 50 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता का प्लांट स्थापित करेगी। इसके लिए बाकयदा कंपनी के अधिकारी प्लांट की साइट के लिए अस्पताल का दौरा कर चुके हैं। कोसली विधायक ने कहा कि अस्पताल में कोरोना वार्ड में बेड की संख्या बढ़वाने की बात हो या फिर एम्बुलेंस सुविधा की। उनका हमेशा  यही प्रयास रहता है कि कोसली विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उन्होंने क्षेत्र वासियों का आह्वान किया कि अभी कोरोना का संकट टला नहीं है, ऐसे में हम सबको जनसहयोग से नियमों की पालना करते हुए  कोरोना को हराना है। ऐसे में सभी नागरिक घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment