कोरोना काल में जन्माष्टमी को लेकर गाइडलाईन जारी

By Sahab Ram
On: August 11, 2020 2:24 PM
Follow Us:

कोरोना काल में जन्माष्टमी को लेकर गाइडलाईन जारी

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

जिला प्रशासन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी की महत्वता को देखते हुए कुछ नियम व शर्तों के साथ यह पर्व मनाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर सभी मंदिरों में कार्यरत कर्मचारियों व दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु  के लिए सोशल डिस्टेंसिंग (2 गज की दूरी) अनिवार्य होगी और साथ ही उन्हें फेस कवर या मास्क लगाना जरूरी होगा।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उपायुक्त ने बताया कि मंदिरों में ज्यादा भीड़ के इकठ्ठी होने की आशंकाओं के भी आरती का कार्यक्रम नहीं होगा। श्रद्धालु केवल व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना कर सकेंगे। धार्मिक स्थलों पर प्रसाद या लंगर वितरण पवित्र जल का वितरण या छिडक़ाव नहीं हो सकेगा। पहले से चल रही सामूदायिक रसोईयों में सामाजिक/शारीरिक दूरी जैसे नियमों की अनुपालना के साथ खाद्य सामग्री वितरित की जा सकेगी। मंदिरों में प्रबंधन सदस्यों द्वारा समय-समय पर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि मंदिरों के प्रबंधक भारी भीड़ के एकत्रित होने के मद्देनजर श्रद्घालुओं को टोकन जारी करेंगे। एक समय में पांच व्यक्तिओं से अधिक की संख्या में मंदिरों के भीतर पूजा या प्रार्थना की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त दिशा निर्देशों के अतिरिक्त 4 जून, 2020 को कोविड-19 की रोकथाम को लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न आदेशों की भी कड़ाई से अनुपालना करनी होगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment