कोयला मंत्री: देश में अब नही होगी कोयले की कमी

By Sahab Ram
On: October 14, 2021 12:42 PM
Follow Us:

कोयला मंत्री: देश में अब नही होगी कोयले की कमी

झारखंड के चतरा पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि थर्मल पावर संयंत्रों में कोयले की कमी नहीं हो और इसके कारण बिजली का उत्पादन प्रभावित नहीं हो इसके लिए बिजली उत्पादन संयंत्रों की मांग पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है और बुधवार से हर दिन दो टन कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

केंद्रीय मंत्री ने यह कहा कि लगातार हुई बारिश के कारण कोयले का उत्पादन प्रभावित होने और आयात बंद होने की वजह से देश में कोयले की कमी हो गई थी लेकिन अब आपूर्ति बढ़ा दी गई है और सभी संयंत्रों की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है.

देश के सामने इस समय कोयले का संकट गहरा रहा है. देश के बिजली बनाए जाने वाले 135 पावर प्लांट में से 18 प्लांट ऐसे है, जहां कोयला पूरा खत्म हो चुका है, यानी यहां कोयले का स्टॉक है ही नहीं, वहीं 20 प्लांट ऐसे हैं जहां लगभग 7 दिन का स्टॉक बचा है. इस बीच कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है कि देश में अब कोयले की कमी नहीं होगी, क्योंकि बुधवार से हर दिन दो टन कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कोयले का संकट होने की बात खारिज कर दी थी. हालांकि, उन्होंने ये बात जरूर मानी थी कि पहले जहां प्लांट में 17-17 दिन का स्टॉक हुआ करता था, वहां अब 4-5 दिन का ही स्टॉक है. उन्होंने कहा था कि जल्द ही इस संकट को दूर कर लिया जाएगा.

source:news 18 hindi

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment