किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 25 जून तक कराएं पंजीकरण

By Sahab Ram
On: June 19, 2021 11:17 AM
Follow Us:

किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 25 जून तक कराएं पंजीकरण

किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 25 जून तक कराएं पंजीकरण |

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

रेवाड़ी जिले के गिरते भू-जल को बचाने के लिए फसल विविधिकरण योजना मेरा पानी मेरी विरासत योजना को लागू करने के लिए शनिवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, रेवाड़ी के कार्यालय में सहायक गन्ना आयुक्त हरियाणा डा. जगदीप सिंह बराड़ ने जिले में कार्यरत सभी खण्ड कृषि अधिकारियों, कृषि विकास अधिकारियों की बैठक ली। डा. बराड़ ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ उठाने हेतु किसानों को प्रेरित करें तथा लाभ उठाने वाले किसानों का पोर्टल
पर पंजीकरण करवाना भी सुनिश्चित करें। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 25 जून 2021 तक पंजीकरण करा सकते हंै।

डा. बराड ने कहा कि किसानों को फसल विविधिकरण पर जोर देना चाहिए। इस योजना के तहत किसानों को धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों (कपास, मक्का, दलहन, मूंगफली, तिल, ग्वार, अरण्ड, सब्जियां व फल) की बिजाई करनी होगी जिसके फलस्वरूप सरकार द्वारा उन्हें प्रति एकड़ 7 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में मिलेगी।
डा. जगदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इस योजना के तहत जिन किसानों ने पिछले वर्ष अपने धान के क्षेत्र को वैकल्पिक फसलों द्वारा विविधिकरण
किया था तथा चालू खरीफ सीजन में भी यदि वो उस क्षेत्र में वैकल्पिक फसलों की बिजाई करते है तो उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत जो किसान पिछले वर्ष धान बिजित क्षेत्र में चारे की फसल लेते हैं व अपने खेत को खाली रखते हैं उन्हें भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत सभी वैकल्पिक फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदा जाएगा।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट
किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 25 जून तक कराएं पंजीकरण

उन्होंने कहा कि फसल विविधिकरण योजना के अंतर्गत सभी वैकल्पिक फसलों का बीमा भी विभाग द्वारा करवाया जाएगा जिसके प्रीमियम की अदायगी प्रोत्साहन राशि से की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने हेतू इच्छुक किसानों को अधिक जानकारी के लिये सम्बन्धित कृषि अधिकारी व खण्ड़ कृषि अधिकारी अथवा उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
उपरोक्त बैठक के बाद डा0 जगदीप सिंह बराड, सहायक गन्ना आयुक्त हरियाणा द्वारा खण्ड़ जादूसाना के गॉव नैनसुखपुरा में श्री सुरेश नम्बरदार सुपुत्र श्री रामछैल व श्री वेद प्रकाश सुपुत्र श्री सरजीत सिंह के खेतों पर इस योजना के तहत मौके पर अपनी उपस्थिति में मक्का फसल की बिजाई करवाई गई व उपस्थित अन्य किसानों को भी इस योजना का लाभ उठाने बारें प्रेरित किया।

इस मौके पर डा0 रामपाल कृषि विकास अधिकारी, नांगल मूंदी व श्री सुनिल कुमार, कृषि विकास अधिकारी (कृषि अभियन्त्रण) दीपक कुमार, उप मण्डल कृषि अधिकारी, दिनेश शर्मा, सहायक कृषि अभियन्ता रेवाड़ी,  वीरपाल यादव, तकनीकी सहायक, देवेन्द्र कुमार, तकनीकी सहायक व सोनिया यादव, कृषि विकास अधिकारी बोलनी व भागेन्द्र सिंह, खण्ड़ कृषि अधिकारी, रेवाड़ी, अजीत सिंह, खण्ड़ कृषि अधिकारी, नाहड़, सतीश कुमार, खण्ड कृषि अधिकारी, बावल व श्री संजय कुमार कृषि विकास अधिकारी व  रवि प्रकाश, कृषि विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment