एमएसपी में वृद्धि से किसानों की बढ़ेगी आमदनी : डा. बनवारी लाल

By Sahab Ram
On: September 8, 2021 12:24 PM
Follow Us:

एमएसपी में वृद्धि से किसानों की बढ़ेगी आमदनी : डा. बनवारी लाल

हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा.बनवारी लाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रबी मार्केटिंग सीजन 2022-23 के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपए व गेहूं का 2015 प्रति क्विंटल करने के निर्णय का स्वागत किया है। दक्षिणी हरियाणा विशेषकर रेवाड़ी जिला में सरसों की बंपर पैदावार होती है सरसों के एमएसपी में 400 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्घि से किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

डा. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र के इस निर्णय से यह भी साबित हो गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृषि एवं किसान कल्याण के प्रति प्रतिबद्घता भी स्पष्ट है। न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने वाली बल्कि बढ़ोतरी भी जारी रहेगी। उन्होंने इस बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

डा. बनवारी लाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गेंहू का एमएसपी बढ़ाकर 2015 रुपए, जौ का 1635 रुपए, चना का 5230 रुपए, मसूर-दाल का एमएसपी बढ़ाकर 5500 रुपए रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी के बढऩे से गेंहू, जौ, चना की पैदावार करने वाले किसानों को भी लाभ होगा। सरकार के इस फैसले से किसानों को उनकी सरसों की फसल का उचित मूल्य मिलेगा। रबी फसलों को लेकर यह निर्णय किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment