इस बार ‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर- थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर’ थीम पर चलेगा पोषण माह अभियान

By Sahab Ram
On: August 31, 2021 3:39 PM
Follow Us:

इस बार ‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर- थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर’ थीम पर चलेगा पोषण माह अभियान

रेवाड़ी 31 अगस्त। प्रधानमंत्री के सुपोषित भारत (कुपोषण मुक्त भारत) के दृष्टिकोण को सामने रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 1 से 30 सितंबर तक चौथा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत सामुदायिक भागीदारी पर विशेष फोकस रखा जाएगा ताकि हर नागरिक पौष्टिक आहार के महत्व को समझें। इस बार पोषण माह का थीम ‘कुपोषण छोड़ पोषण की ओर- थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर’ रहेगा।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 2021 के तहत 4 सप्ताह चार अलग-अलग थीम रहेंगी। उन्होंने बताया कि आहार में विविधता और पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए बाजरा, दालें, बारहमासी और मौसमी स्थानीय सब्जियों, फलों आदि के उपयोग करने के बारे में नागरिकों जागरूक किया जाएगा।
इन गतिविधियों को उत्साहपूर्वक आयोजित करने और राष्ट्रीय पोषण में बड़ी सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए महिला एवं बाल विकास के साथ-साथ अन्य विभाग भी इस कार्यक्रम के सहयोगी रहेंगे। इस अभियान में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भोजन के सही तरीके से पकाने व खाने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
कुपोषण के खिलाफ अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इन गतिविधियों को चलाया जाएगा।

प्रथम सप्ताह
प्रथम सप्ताह में आंगनबाडी केन्द्रों, विद्यालयों, पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक भूमि आदि में उपलब्ध स्थानों पर पोषण वाटिका के रूप में पौधरोपण किया जाएगा।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

द्वितीय सप्ताह
दूसरे सप्ताह में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों जैसे विभिन्न समूहों के लिए आयुष और योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
तृतीय सप्ताह
तीसरे सप्ताह में आईईसी सामग्री के साथ आंगनवाड़ी लाभार्थियों को पोषण किट वितरित की जाएंगी। इसी प्रकार चौथा सप्ताह में एसएएम की पहचान और उनके लिए पौष्टिक भोजन के वितरण के लिए अभियान चलाया जाएगा।

चतुर्थ सप्ताह
चौथे सप्ताह के दौरान एसएम बच्चों की पहचान करने से पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम द्वारा बच्चों (5 वर्ष तक की आयु तक) के लिए लंबाई/ऊंचाई और वजन मापन अभियान के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा।
जिला में एक से सात सितम्बर तक मनाया जाएगा मातृ वंदना सप्ताह
केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिला में एक से सात सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment