आईपीएस अधिकारीयों के तबादले पर बीजेपी विधायक ने कहा घमंड का इलाज शुरू

By Sahab Ram
On: August 29, 2020 2:53 PM
Follow Us:

आईपीएस अधिकारीयों के तबादले पर बीजेपी विधायक ने कहा घमंड का इलाज शुरू

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

कोसली से बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं। सरकार की हर अधिकारी की कार्यप्रणाली पर पैनी नजर है। अपने पद के घमंड में जनभावनाओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों का ईलाज अब शुरु हो गया है।विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ये बयान सरकार द्वारा 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए जाने के बाद जारी किया हैं।  आपको बता दें की तबादले होने वाले पुलिस अधिकारीयों में  रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ की पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। कोसली विधायक लक्ष्मण यादव और नारनौल से विधायक एवं राज्यमंत्री ओपी यादव अपने अपने क्षेत्र की पुलिस अधीक्षक से नाखुश थे . जो पहले कह चुके थे की पुलिस अधीक्षक जनभावना को ध्यान में रखते हुए काम नहीं कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

उन्होंने कहा कि देश-समाज व सिस्टम जनभावनाओं के सम्मान से चलता है। इसकी अनदेखी कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। जनप्रतिनिधि जनता की भावनाओं के प्रति दृढ संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं। अगर कानून व्यवस्था चरमराने लगे तो हमारी नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि हम आगे आएं। उन्होंने बताया कि कोसली में उनके पास हाल ही में एक मामला आया है, जहां पुलिस अधिकारी ऐसे ही जनभावनाओं के खिलाफ जाकर ऐसे लोगों का साथ दे रहे हैं, जो समाज के ताने-बाने को कमजोर करने में जुटे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि वे ऐसा हरगिज नहीं करें। यदि वे फिर भी नहीं मानते हैं तो जनता की आवाज उनके मंसूबों को कुचलने के लिए काफी है।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment